एक अक्तुबर की पुरानी अनाज मंडी सफीदों की बैठक ऐतिहासिक होगी: बचन सिंह आर्य जनसंपर्क अभियान के तहत बचन सिंह आर्य ने किया एक दर्जन गांवों का दौरा

एस• के• मित्तल   
सफीदों,     पूर्व मंत्री एवं सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे बचन सिंह आर्य ने पार्टी के जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को करीब एक दर्जन गांवों का दौरा किया। बचन सिंह आर्य ने गांव कलावती, खरकगागर, हाडवा, भागखेड़ा, गांगोली, मौरखी, मालसरी खेड़ा, भंभेवा, लुदाना, भिड़ताना, धडौली में पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनके सुख-दुख को जाना।
सभी गांवों में ग्रामीणों ने बचन सिंह आर्य को फूलों की मालाओं व पगड़ियों से जोरदार अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने बचन सिंह आर्य को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर बचन सिंह आर्य ने ग्रामीणों को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। बचन सिंह आर्य ने कहा कि वे सफीदों क्षेत्र के गांवों में पार्टी के आदेशों पर जनसंपर्क अभियान पर निकले हुए हैं और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पिछले 33 वर्षों से जारी हर महीने की पहली तारीख को होने वाली बैठक इस बार सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में होगी और यह बैठक सभी के सहयोग से ऐतिहासिक होने वाली है।
उन्होंने ग्रामीणों को इस बैठक का निमंत्रण देते हुए कहा कि वे इस बैठक में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करें। बचन सिंह आर्य ने कहा कि विगत 33 साल की राजनीति में सफीदों विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनका डटकर साथ दिया है। जनता के इस अहसान का कर्ज वे कभी भी नहीं चुकता कर पाएंगे। जिस प्रकार से जनता ने उनका साथ दिया है उसी प्रकार वे भी जनता व इस इलाके की बेहतरी के लिए दिन रात एक करके कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर सरपंच रामनिवास, मा. राजमल, बिजे देशवाल, कर्मबीर आर्य, गोरधन शर्मा, कृष्ण रोड, हरदया राम रोड, बिजेंद्र घनघस, रणबीर शर्मा, सरपंच सुखबीर नरवाल व सुभाष देशवाल सहित काफी तादाद में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *