इनकमटैक्स के बाद करनाल पुलिस ने जुनेजा को किया गिरफ्तार: अब धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार हुआ राजकुमार, शहर में 70 प्रतिशत अवैध कॉलोनी काटने के आरोप

 

 

हरियाणा के करनाल में इनकम टैक्स न भरने के मामले में शनिवार देर रात को करनाल पुलिस ने कॉलोनाइजर राजकुमार जुनेजा को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद सीविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को रोहतक इनकम टैक्स टीम के हवाले कर दिया था। जहां पर इनकम टैक्स न भरने के मामले की पूछताछ चल रही थी।

इनकमटैक्स के बाद करनाल पुलिस ने जुनेजा को किया गिरफ्तार: अब धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार हुआ राजकुमार, शहर में 70 प्रतिशत अवैध कॉलोनी काटने के आरोप

इसी कड़ी में अब करनाल पुलिस ने कॉलोनाइजर राजकुमार जुनेजा के मामले में एंट्री मार दी है।जानकारी के अनुसार अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर राजकुमार जुनेजा को सदर थाना पुलिस ने रोहतक इनकम टैक्स के पूछताछ के बाद पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजकुमार जुनेजा को सोमवार देर शाम को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।

पानीपत SP ने ली क्राइम कंट्रोल मीटिंग: त्योहारों में हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश; महिलाओं की सुरक्षा पर रहेगा ज्यादा जोर

सदर थाना में था आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार कलोनाइज़र राजकुमार जुनेजा को अब पुलिस ने धोखाधड़ी केस में गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने वर्ष 2019 में कालोनी में प्लाट देने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। आयकर विभाग रोहतक की टीम से रिलीव होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजकुमार जुनेजा को रविवार देर रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार देर शाम को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया।

2019 में दी शिकायत

सदर थाना से मिली जानकारी के अनुसार गांव बुड्ढा खेड़ा निवासी गुरमीत सिंह ने वर्ष 2019 में सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने शिकायत दी थी कि वर्ष 2010 में उसने व उसके अन्य रिश्तेदारों ने जुनेजा की एक कालोनी में 200 वर्ग गज के प्लाट 20-20 लाख रुपए में खरीदे थे। इसकी एवज में आरोपी राजकुमार जुनेजा ने आठ-आठ लाख रुपए जमा भी करवा उनसे जमा भी करवा लिए। बाकि 12-12 लाख रुपए कॉलोनी मंजूर होने के बाद अदा करने थे। लेकिन यह कॉलोनी का लाइसेंस मिलने के बाद भी उन्हें प्लाट नहीं दिए गए। इस मामले में पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार जुनेजा को गिरफ्तार किया है।

शनिवार को रोहतक इनकम टैक्स के हवाले किया था आरोपी

​​​​​​​बातदे कि इनकम टैक्स न भरने के मामले में एक कॉलोनाइजर राजकुमार जुनेजा को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे रोहतक इनकम टैक्स के टीम के हवाले कर दिया था। आरोपी राजकुमार जुनेजा पर रोहतक में करीब 5 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया था। टैक्स को भरने के लिए विभाग की तरफ से कई बार उन्हें नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन उसने कोई भी नोटिस रिसीव नहीं किया था। काफी ज्यादा समय बीत जाने के बाद टैक्स की राशि 5 करोड़ से बढ़कर इंटरेस्ट के साथ करीब 8 से 9 करोड़ रुपए तक हो गई है। नोटिस रिसीव न करना और टैक्स की राशि न जमा करवाने पर करनाल SP को आरोपी को अरेस्ट करने के वारंट जारी किए।

मंडे पॉजिटिव: पिता भूसा बेचते थे,बेटी बनी इसरो वैज्ञानिक, पांच माह से पुलिस अकादमी में ले रही थी सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग

SP के आदेश पर आरोपी राजकुमार जुनेजा को गिरफ्तार किया था। उसके बाद आरोपी रोहतक इनकम टैक्स टीम के हवाले कर दिया गया था। रविवार देर रात को आरोपी राजकुमार जुनेजा को रोहतक इनकम टैक्स टीम ने पूछताछ के बाद उसे करनाल सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

शहर में 70% से ज्यादा अवैध कॉलोनियां काटने का भी आरोप

​​​​​​​बता दें की राजकुमार जुनेजा पर करनाल में करीब 70% अवैध कॉलोनियां काटने के आरोप लगे हैं। इन अवैध कॉलोनियों में मोटा मुनाफा कमा के लोगों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। इसके अलावा भी कई मामले राजकुमार जुनेजा पर चल रहे हैं।

वर्जन

​​​​​​​सदर थाना के SHO मनोज वर्मा ने बताया कि पूरानी शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को सोमवार देर शाम को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया।

 

खबरें और भी हैं…

.
BDPO विभाग का JE रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार: बिल बनाने की एवज में मांगे थे 15 हजार रुपए, कार्यालय से किया आरोपी को गिरफ्तार

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *