इंडियन हॉकी टीम की कैप्टन की शादी: हरियाणा की सविता पूनिया का NRI से विवाह; दूल्हा परिवार ने शगुन में 1 रुपया लिया

भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया और अंकित बलहारा शादी के बंधन में बंधे।

भारतीय हॉकी टीम की कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया शादी के बंधन में बंध गई है। सिरसा के जोधकां गांव की रहने वाली सविता पूनिया ने कनाडा के अंकित बल्हारा से शादी की। शादी जीरकपुर में एक निजी पैलेस में हुई है। यह अरेंज मैरिज है। सविता के लिए वर की तलाश उसके परिजनों ने की। अंकित मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले हैं।

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्ट्रीमिंग, आईपीएल 2023: एमआई बनाम सीएसके में वापसी की उम्मीद है

पिता महेंद्र पूनिया ने बताया कि उनका दामाद अंकित बल्हारा ने शादी में दहेज नहीं लिया और शगुन के रूप में केवल 1 रुपया लिया। अंकित हरियाणवी चंद्रावल फिल्म के डायरेक्टर और कलाकार भाल सिंह बल्हारा के बेटे हैं। अंकित बल्हारा कनाडा में बैंक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में प्ले बैक सिंगर है।

देखिए शादी की तस्वीरें….

1 साल से चल रही थी शादी की बात
सविता पूनिया और अंकित बल्हारा की शादी की बात पिछले एक साल से चल रही थी। सविता और अंकित के परिवारों ने पहले वीडियो कॉल से आपस में बातचीत शुरू की। इसके बाद पिछली अप्रैल में रिश्ता तय होने के बाद दोनों परिवारों का एक दूसरे से मिलना शुरू हुआ। दोनों का रिश्ता करवाने में पारिवारिक रिश्तेदारों की भूमिका रही। 5 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंधे।

सविता पुनिया को अर्जुन पुरस्कार देते तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

सविता पुनिया को अर्जुन पुरस्कार देते तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

सविता का ओलंपिक 2024 टारगेट
सविता के पिता महेंद्र सिंह पूनिया ने बताया कि बेशक सविता की शादी कनाडा में हुई है। परंतु अभी वह इंडिया में ही रहेगी। उसका लक्ष्य 2024 ओलंपिक है। इसलिए वह अपना खेल जारी रखेगी। हमारी सामाजिक जिम्मेदारी थी, उसे हमने निभा दिया। सविता पूनिया को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है।

पत्रकारिता समाजसेवा का सबसे बेहतरीन साधन: महाबीर मित्तल

इंडियन हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया गोलकीपर हैं।

इंडियन हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया गोलकीपर हैं।

टोक्यो ओलंपिक में बनी थी द ग्रेट वॉल
हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया टोक्यो ओलिंपिक में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 पेनल्टी कॉर्नर बचाकर द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया बनी थी। तब से सविता पूनिया को द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया का नाम दिया गया।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *