आज तेलंगाना में राहुल गांधी की चुनावी रैली: सभा में 10 लाख लोगों के आने की उम्मीद; राज्य में 17 मई को सिंगल फेज में होंगे चुनाव

हैदराबाद5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने 3 अप्रैल को वायनाड में रैली की थी। उन्होंने यहां से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भी भर दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (6 अप्रैल) तेलंगाना के तुक्कुगुडा में चुनावी सभा करेंगे। तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को सभा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी की जनसभा में 10 लाख लोग पहुंचेगे। सीएम रेड्डी ने अपने विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों को लाने का जिम्मा दिया है।

तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस अब तक यहां से 5 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। तेलंगाना में 13 मई को सिंगल फेज में लोकसभा चुनाव के वोट डाले जाएंगे।

तुक्कुगुडा में सभास्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी।

तुक्कुगुडा में सभास्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी।

3 अप्रैल को राहुल ने वायनाड से दाखिल किया अपना नामांकन
राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू किया था। 3 अप्रैल को उन्होंने वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया था। इससे पहले उन्होंने बहन प्रियंका गांधी के साथ एक घंटे का रोड शो भी किया था। इस दौरान राहुल ने क्षेत्र की जनता से कहा कि आपका सांसद होना सौभाग्य की बात है।

वायनाड सीट में राहुल के खिलाफ I.N.D.I.A. में शामिल CPI की एनी राजा चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, भाजपा ने केरल के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है।

राहुल के पास 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति
राहुल ने जो चुनावी हलफनामा दाखिल किया है उसके मुताबिक वे 20 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की संपत्ति है। हालांकि, उनके पास न खुद का घर है, न खुद की कार। पिछले पांच साल में उनकी दौलत करीब 5 करोड़ बढ़ी है। इसके बाद भी उन पर 50 लाख का कर्ज है।

राहुल के पास 55 हजार नकद हैं। 9.24 करोड़ की चल और 11.14 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके खिलाफ कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राहुल गांधी का 2014 तक यूपीए सरकार के दौरान शेयर बाजार में निवेश शून्य था।

उन्होंने उस साल हुए लोकसभा चुनाव में दिए हलफनामे में यह जानकारी दी थी। उनके पास सिर्फ यंग इंडिया कंपनी के शेयर थे जो कांग्रेस पार्टी की अपनी कंपनी है।

राहुल के पास सबसे ज्यादा पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर
राहुल ने जिन कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है, उनमें सबसे अधिक 42.27 लाख रुपए के 1,474 शेयर पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के हैं। इसके बाद 35.89 लाख रुपए के शेयर बजाज इंडस्ट्रीज के हैं। 35.67 लाख रुपए के शेयर नेस्ले इंडिया के हैं, 35. 29 लाख रुपए के शेयर एशियन पेंट्स के और 32.58 लाख के शेयर टाइटन कंपनी के हैं।

राहुल ने 7 म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर रखा है, जिसका मूल्य 3.81 करोड़ रुपए है। उनके पास 15.2 लाख के गोल्ड बॉन्ड्स भी हैं। राहुल के पास खेती की दो जमीनें हैं, जिसका मालिकाना हक उनकी बहन प्रियंका के पास भी है। दिल्ली की जमीन 2.346 और महरौली की 1.432 एकड़ की हैं। इसकी कुल कीमत 2.10 करोड़ है। राहुल के पास गुरुग्राम में दो कॉमर्शियल बिल्डिंग हैं, जिसकी कीमत 9 करोड़ से ज्यादा है।

यह खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय, 25 गारंटी: 400 रु. मजदूरी, गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख

कांग्रेस ने 5 अप्रैल को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में AICC मुख्यालय में अपना घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष खड़गे, सोनिया, राहुल और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पी. चिदंबरम मौजूद थे।

कांग्रेस ने 5 अप्रैल को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में AICC मुख्यालय में अपना घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष खड़गे, सोनिया, राहुल और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पी. चिदंबरम मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 48 पेज का घोषणा पत्र जारी किया। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया, राहुल, खड़गे और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने 5 न्याय और 25 गारंटी का ऐलान किया। पार्टी के घोषणा पत्र में मजदूरी 400 रुपए दिन करने, गरीब परिवार की महिला को साल में 1 लाख रुपए देने, MSP को कानून बनाने और जाति जनगणना कराने का जिक्र है। पूरी खबर पढ़ें…

राहुल की वायनाड रैली से मुस्लिम लीग के झंडे गायब: पिनाराई विजयन बोले- कांग्रेस में हिम्मत नहीं​​​​​​

बुधवार को राहुल ने वायनाड में करीब एक घंटे के रोड शो के बाद नामांकन दाखिल किया था। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।

बुधवार को राहुल ने वायनाड में करीब एक घंटे के रोड शो के बाद नामांकन दाखिल किया था। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।

केरल के वायनाड में बुधवार (3 अप्रैल) को नामाकंन भरने से पहले राहुल गांधी ने रोड शो किया था। इस रैली में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के झंडे के नजर नहीं आए। रैली में शामिल लोग सिर्फ तिरंगा लेकर चले। इसे लेकर लेफ्ट और भाजपा दोनों ही कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *