अप्रैल-मई में ज्यादा गर्मी, 20 दिनों तक चलेगी हीटवेव: MP-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में असर ज्यादा; IMD ने कहा- तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा

  • Hindi News
  • National
  • IMD April May Heat Wave Warning; MP Maharashtra Gujarat | Odisha Andhra Pradesh

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस साल ज्यादा गर्मी का अनुमान लगाया है। अप्रैल से मई के बीच तीन महीने तापमान ज्यादा रहेगा। वहीं इस बार 20 दिनों तक हीटवेव की संभावना जताई गई, जो अमूमन 8 दिनों तक रहती है।

IMD के मुताबिक, अगले तीन महीनों में देश के छह राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में गर्मी का ज्यादा असर रहेगा।

अप्रैल-जून के दौरान भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक लू चलेगी।

जानिए वह स्थिति जब हवाएं बन जाती हैं हीटवेव
भारत में जब किसी मैदानी क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है तो इसे हीटवेव की स्थिति कहा जाता है। इस दौरान इलाके की नमी में भी इजाफा होता है।

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *