अंतिम समय में इंसान के सद्गुण साथ जाते हैं: बचन सिंह आर्य

एस• के• मित्तल 

सफीदों,       इंसान के अंतिम समय में कुछ साथ नहीं जाता सिर्फ और सिर्फ उसके सद्गुण साथ जाते हैं। यह बात पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कही। वे उपमंडल के गांव रामपुरा भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जसपाल सिंह रामपुरा की चाची हरभजन कौर की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दिवंगत हरभजन कौर बेहद धार्मिक व सामाजिक महिला थी। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि एक इंसान सच्चे मायने में इंसान तभी होता है, जब उसके अंदर इंसानियत हो। इंसानियत तब पैदा होती है, जब इसान अच्छे गुणों को धारण करता जाए। बेहतर इंसान बनकर हम अपना तो भला करते ही हैं, परिवार एवं समाज का भी भला होता है। एक बेहतर समाज बनाने में जितना अच्छे गुणों एवं मूल्यों का महत्व है, उतना और किसी का भी नहीं।
जिस तरह से एक महकने पानी खुशबू बिखेरने वाला फूल आसपास के माहौल को खुशनुमा कर देता है और सब का चहेता बन जता है, उसी तरह एक सद्गुणी इंसान अपने सगुण रूपी खुशबू से सबका चहेता बनकर वाहवाही पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *