‘अंतरात्मा की आवाज’ पर जंग में कूदे विज: ट्वीट- कांग्रेस की अजब कहानी, कुछ की जाग रही, कुछ पर विश्वास नहीं, उनकी रायपुर रवानगी

 

 

 

हरियाणा कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिं हुड्‌डा और कुलदीप बिश्नोई के बीच चल रही अंतरात्मा की आवाज पर जंग में अब प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज की एंट्री हो गई है। विज ने ट्वीट किया है कि हरियाणा कांग्रेस की अजब कहानी है। कुछ की जाग रही अंतरात्मा, कुछ पर नहीं विश्वास, उनकी रायपुर रवानगी है। हरियाणा कांग्रेस की अजब कहानी है। वहीं एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया दी और कमेंट किया कि अजब कहानी तो श्रीमान वर्तमान सरकार की भी है। हरियाणा पुलिस भर्ती 4 साल से अटकी पड़ी है। मंत्रियों के पास बात करने का टाइम नहीं है। CM साहिब सिर्फ आश्वासन देते हैं, धक्के खा रहे बेरोजगारों की तरह ध्यान केंद्रित कीजिए।

6 गाड़ियों और घरों के शीशे तोड़े गए: रोहतक के सुभाष नगर में बरसे पत्थर; बदमाशों के आतंक से लोग भयभीत

विज का ट्वीट

विज का ट्वीट

बता देँ कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के भय से कांग्रेस ने अपने सभी 27 विधायकों को रायपुर भेजा है, परंतु कुलदीप बिश्नोई, चिरंजीव राव और किरण चौधरी रायपुर नहीं गए। कुलदीप बिश्नोई ने वोटिंग के सवाल पर कहा था कि मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट डालूंगा। सभी कांग्रेसी विधायकों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन कर वोट डालना चाहिए। अंतरात्मा की आवाज पार्टी की आवाज से बड़ी होती है।

रायुपर जाते हुए कांग्रेसी विधायक।

रायुपर जाते हुए कांग्रेसी विधायक।

हुड्‌डा का जवाब

भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा था कि अंतरात्मा की आवाज पार्टी की आवाज होती है और जो पार्टी की आवाज नहीं सुनता, वह पार्टी से बाहर जा सकता है। कुलदीप ने जवाब देते हुए कहा कि जहां तक वह अंतरात्मा की बात करते हैं, मैं यह कहना चाहूंगा कि जब उन्होंने जी 23 बनाई थी, तब उन लोगों की अंतरात्मा की आवाज कहां गई थी। जो लोग कांग्रेस को तोड़ने की बात करते रहे हैं, उनके मुंह से अंतरात्मा की बात शोभा नहीं देती। जिनकी आत्मा ईडी और भाजपा के पास गिरवी है, वे अंतरात्मा की नसीहत न दें। पिछले राज्यसभा चुनाव में जिन लोगों के कपड़ों पर लगे स्याही के दाग न धुले हों, वे अंतरात्मा की बात करते हैं।

राज्यसभा सीटों के लिए तीन उम्मीदवार

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर तीन नामांकन दाखिल किए गए हैं। भाजपा के कृष्ण लाल पंवार, कांग्रेस के अजय माकन और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कार्तिकेय शर्मा भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्हें जजपा के 10 विधायकों और निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन प्राप्त है। निर्दलीय विधायक और बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने उनका नामांकन दाखिल करवाया था। कार्तिकेय शर्मा पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के बेटे और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता कुलदीप शर्मा के दामाद हैं।

6 गाड़ियों और घरों के शीशे तोड़े गए: रोहतक के सुभाष नगर में बरसे पत्थर; बदमाशों के आतंक से लोग भयभीत

कुलदीप शर्मा की भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ दोस्ती जग जाहिर है। विनोद शर्मा भी हुड्‌डा के करीबी रहे हैं, परंतु कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद न मिलने से नाराज चल रहे हैं। इसलिए वे कांग्रेस से दूरी बनाए हुए हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। इसलिए क्रॉस वोटिंग के भय से कांग्रेस के 27 विधायकों को रायपुर भेजा गया। वोटिंग 10 जून को होनी है। पहले उम्मीदवार को जीत के लिए 31 वोट चाहिए, दूसरी सीट के लिए 30 वोट।

भाजपा के पास 40, जजपा के 10, कांग्रेस 31, इनेलो 1, हलोपा 1 और 7 निर्दलीय विधायक हैं।

 

खबरें और भी हैं…

.
कुख्यात फौजी पर कसा शिकंजा: मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब तो कृष्ण मर्डर में सोनीपत पुलिस लगी पीछे; 11 मामले दर्ज-एक में फरार

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *