- Hindi News
- National
- Delhi CM Arvind Kejriwal Weight Loss Controversy; AAP Atishi | Tihar Jail
नई दिल्ली14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ये तस्वीर 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय की है।
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बताया कि गिरफ्तारी के 13 दिन में अरविंद केजरीवाल का वजह 4.5 किलो कम हो गया है। वे सीवियर डायबिटिक हैं। उनका वजन घटना बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। अगर उन्हें कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।
इसे लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि केजरीवाल की सेहत एकदम ठीक है। वे जब 1 अप्रैल को यहां आए थे, तो उनका वजन 65 किलो था, अब भी उतना ही है। मेडिकल टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। डॉक्टरों ने भी कोई चिंता जाहिर नहीं की है। केजरीवाल घर का खाना ही खा रहे हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/04/03/gknpt8iw0aakd5n1712121150_1712132835.png)
आतिशी बोलीं- भाजपा केजरीवाल को बर्बाद करने किसी भी हद तक जा सकती है
आतिशी ने कहा- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक सीवियर डायबिटीज के मरीज हैं। डायबिटीज के सीवियर मरीज के नाते दिन में कई बार उनका शुगर लेवल मॉनिटर होता है। जब से भाजपा शासित केंद्र सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया है, उनके स्वास्थ्य की स्थिति के लिए एक गंभीर चुनौती पैदा हो गई है, ED की हिरासत में रहने के दौरान उनका शुगर लेवल 3 बार गिर गया।
पिछले 12 दिनों में उनका वजन 4.5 किलोग्राम कम हो गया है, और डायबिटीज के रोगी के लिए, यह गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं पैदा कर सकता है। BJP अरविंद केजरीवाल और AAP को बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इसलिए मैं BJP को चेतावनी दे रही हूं कि पूरा देश आपको देख रहा है और अगर उन्हें कुछ हुआ तो न तो यह देश और न ही भगवान BJP को माफ करेगा।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/04/03/11711964441_1712133375.jpg)
केजरीवाल को सोने के लिए एक गद्दा, कंबल और दो तकिए दिए गए
सोमवार को जेल पहुंचने पर केजरीवाल को चाय दी गई थी। रात के खाने में उन्हें घर का बना खाना परोसा गया। सोने के लिए उन्हें एक गद्दा, कंबल और दो तकिए दिए गए। केजरीवाल को दोपहर और रात में घर का बना खाना खाने की अनुमति है। जब तक उनका शुगर लेवल सामान्य नहीं हो जाता, तब तक उन्हें घर का खाना दिया जाएगा।
सुबह ध्यान किया, हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड बुक दी गई
केजरीवाल मंगलवार 2 अप्रैल को सुबह उठकर बैरक में ध्यान किया। इसके बाद उन्हें चाय और दो बिस्कुट दिए गए। उन्हें तीन किताबें- रामायण, महाभारत और हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड दी गई हैं। उनके सेल के बाहर दो सुरक्षाकर्मियों और जेल वार्डन को तैनात किया गया है। सेल के बाहर एक क्विक एक्शन टीम भी तैनात है। उन्हें एक धार्मिक लॉकेट पहनने की भी अनुमति दी गई है।
केजरीवाल ने मिलने वाले 6 लोगों के नाम जेल प्रशासन को दिए
एशिया की सबसे बड़ी जेल में बंद पहले मौजूदा मुख्यमंत्री को जेल नंबर दो में रखा गया है। उनकी पत्नी और बच्चों के मंगलवार को उनसे मिलने की संभावना है। नियमों के मुताबिक, केजरीवाल ने छह लोगों की लिस्ट दी है, जिनसे वह मिलना चाहते हैं। इसमें उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, उनके बेटे और बेटी, उनके निजी सचिव बिभव कुमार और AAP महासचिव (संगठन) संदीप पाठक शामिल हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/04/03/217110736701711083293_1712133759.jpg)
ये खबर भी पढ़ें…
![संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह जमानत की प्रक्रिया पूरा करने के लिए बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/04/03/comp-11712125131_1712133637.gif)
संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह जमानत की प्रक्रिया पूरा करने के लिए बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची।
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद आज तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (2 अप्रैल) को उन्हें दिल्ली शराब नीति केस में जमानत दी थी। लीगल प्रोसेस की वजह से कल रिहाई नहीं हो पाई। कोर्ट ने 2 लाख रुपए के जमानती बॉन्ड और इतने ही अमाउंट की सियोरिटी पर जमानत दे दी। संजय सिंह की पत्नी से 2 लाख का बॉन्ड भरा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मिले AAP विधायक, कहा- CM इस्तीफा न दें, जेल से सरकार चलाएं
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/04/03/comp-1-2024-04-02t134612801_1712133866.gif)
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मंगलवार दोपहर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। विधायकों ने सुनीता को दिल्ली CM के नाम एक संदेश दिया। विधायकों ने कहा कि केजरीवाल किसी भी हालत में इस्तीफा न दें, जेल से सरकार चलाएं। पूरी खबर पढ़ें…
.