CM मनोहर लाल आज रोहतक में: राहगीरी कार्यक्रम में लेंगे भाग, म्हारा रोहतक रखी थीम, प्रशासन ने की तैयारियां

 

हरियाणा CM मनोहर लाल

रोहतक में रविवार को राहगिरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्यातिथि हरियाणा के CM मनोहर लाल पहुंचेंगे। डीसी अजय कुमार ने बताया कि 1 अक्टूबर को सुबह 6 बजे पंडित श्रीराम रंगशाला के सामने सोनीपत रोड पर आयोजित राहगिरी कार्यक्रम आयोजन होगा। इसके लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी की गई है। राहगिरी कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

पांच-राज्यों में चुनाव से पहले केंद्र का महिलाओं पर फोकस: महिलाओं को मिलेगा सस्ता कर्ज, नवरात्र में घोषणा कर सकती है मोदी सरकार

राहगिरी का थीम म्हारा-रोहतक (एक युवा नेतृत्व वाला शहर जो सभी के लिए सुरक्षित है) रहेगा। राहगिरी कार्यक्रम के दौरान स्कूल सड़क सुरक्षा क्लब जन प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। यह प्रदर्शनी एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि राहगिरी कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित कर दी गई है।

MDU में आयोजित कार्यक्रम में भी लेंगे भाग
इससे पहले शनिवार को ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक पहुंचे गए थे। जहां शनिवार शाम को मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही लोगों को से संवाद भी किया। रविवार को राहगीरी कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के सेमिनार में मुख्य अतिथि होंगे।

 

खबरें और भी हैं…

.यमुनानगर में पत्नी की हत्या कर जमीन में गाड़ा शव: गोली मारने के बाद 3 दिन बैडरूम में रखी लाश; 10वें दिन हुआ खुलासा

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *