BJP की चौथी लिस्ट जारी, इसमें 15 नाम: पुडुचेरी की 1 सीट और तमिलनाडु के 14 उम्मीदवारों का नाम

  • Hindi News
  • National
  • Lok Sabha Election BJP Candidate 4th List 2024 LIVE Update; Tamil Nadu Puducherry Chennai Coimbatore | BJP

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इसमें पुडुचेरी की एक और तमिलनाडु की 14 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया।

एक दिन पहले तीसरी लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया।​​​​​​तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है।

तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं, इनमें से भाजपा ने 10 पट्टाली मक्कल काची (PMK) को दी हैं। इस तरह राज्य में 6 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान बाकी है।

इसके अलावा गुरुवार को बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तेजु सीट से मोहेश चाई को उम्मीदवार घोषित किया।

पुडुचेरी की एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार का नाम

पुडुचेरी ए. नमस्सिवायम

BJP की पहली लिस्ट में 195 कैंडिडेट्स का नाम था
भाजपा ने पहली लिस्ट 2 मार्च को जारी की थी। इसमें 195 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था। पहली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम थे। वहीं, भाजपा की दूसरी लिस्ट 13 मार्च को आई थी, जिसमें 72 नाम थे। इसमें नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है।

पहली लिस्ट: कैंडिडेट्स की राज्यवार सूची

भाजपा की दूसरी लिस्ट

ये खबरें भी पढ़ें..

कांग्रेस की पहली लिस्ट, इसमें 39 नाम, 4 महिलाएं:केरल से सबसे ज्यादा 16 कैंडिडेट, राहुल वायनाड से लड़ेंगे

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी कर दी। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 39 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इस लिस्ट के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 कैंडिडेट सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार SC-ST, OBC और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

TMC ने 42 लोकसभा कैंडिडेट्स की घोषणा की:क्रिकेटर यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद के नाम; नुसरत जहां-मिमी चक्रवर्ती का टिकट कटा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। TMC ने बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काट दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *