5.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

3
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों पुलिस ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि देवराज निवासी गुरुग्राम ने अपनी शिकायत में बताया था कि विनोद निवासी सिल्ला खेड़ी ने उसके गोल्ड लोन को छुड़वाने का झांसा देकर उससे 5 लाख 65 हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए तथा रुपये प्राप्त करने के बाद उसने न तो सोना छुड़वाया और न ही उसकी राशि वापस की। बार-बार मांग करने पर वह जान से मारने कि धमकी देने लगा। जिसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके तुरंत जांच शुरु की गई थी। मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी विनोद किसी अन्य धोखाधड़ी मामले में जिला जेल जींद में बंद है। पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त करके आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया।