36 बिरादरी ने किया महिला हॉकी जुनियर की कप्तान प्रीति पांचाल का अभिनंदन किसी ने पहनाई नोटों की माला तो किसी ने गिफ्ट किया देशी घी व ड्राई फ्रुट

प्रीति पांचाल ने सफीदों का मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया: बचन सिंह आर्य

एस• के• मित्तल 
सफीदों,       महिला जूनियर हॉकी एशिया कप-2023 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम की कप्तान एवं सफीदों हलका के गांव खरकगागर निवासी प्रीति पांचाल का शनिवार को सफीदों के आर्य सदन में जोरदार अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री बचन सिंह आर्य ने की। इस मौके पर प्रीति के पिता शमशेर पांचाल, भाई दीपक पांचाल व चाचा अजमेर पांचाल सहित अनेक पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे।
इससे पूर्व आर्य युवा संगठन के अध्यक्ष अशोक आर्य एवं विभिन्न गांवों से आए गण्यमान्य लोगों ने प्रीति पांचाल को नगर के ऐतिहासिक खानसर चौंक पर रिसिव किया। अशोक आर्य खुली जीप में प्रीति पांचाल को भव्य जुलूस की शक्ल में समारोह स्थल तक लेकर पहुंचे। रास्ते भर में लोगों ने पुष्प वर्षा करके प्रीति पांचाल जिंदाबाद व भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए। आर्य सदन में पहुंचकर केवल पांचाल समाज ही नहीं बल्कि 36 बिरादरी के लोगों ने प्रीति पांचाल का अभिनंदन किया गया। इस अभिनंदन समारोह के दौरान लोगों ने प्रीति पांचाल को जहां नोटों की मालाएं पहनाई, वहीं देसी घी के टीन व ड्राई फ्रुट के डिब्बे देकर उसे मजबूत बनने और बड़े-बड़े मेडल लाने का आशीर्वाद दिया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि प्रीति पांचाल केवल पांचाल समाज की ही नहीं बल्कि 36 बिरादरी की बेटी है। समाज की 36 बिरादरी को इस बेटी पर नाज है क्योंकि प्रीति पांचाल ने सफीदों क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। इस परिवार के साथ उनका गहरा सामाजिक नाता रहा है।
प्रीति की इस उपलब्धि पर केवल उनका ही नहीं बल्कि पूरे सफीदों क्षेत्र के लोगों का दिल गद्गद् है। आर्य सदन में आयोजित यह अभिनंदन समारोह पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। आर्य सदन किसी जाति विशेष नहीं बल्कि हमेशा पूरी जमात के साथ रहा है और आगे भी रहेगा। अपने संबोधन में प्रीति पांचाल ने कहा कि प्रीति पांचाल ने कहा कि पुराने समय से मेरे दादा स्व. मांगे राम पांचाल व पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य का आपस में अटूट प्रेम रहा है। मैं बचन सिंह आर्य को शुरू से दादाजी ही मानती आई हुं। बचन सिंह आर्य ने हमेशा पिछड़े समाज को ऊपर उठाने का कार्य किया है। आर्य सदन में आज का यह जोरदार अभिनंदन समारोह कार्यक्रम मेरे लिए अविश्वसनीय रहा है। लोगों के आशीर्वाद व सरकार के निरंतर सहयोग से ही भारतीय जुनियर हॉकी टीम इस मुकाम पर पहुंच पाई है। भारतीय जुनियर हॉकी टीम भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करते हुए देश की जनता को जीत का स्वाद चखाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *