हेमंत सोरेन की पत्नी ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की: कल्पना सोरेन बोलीं- हमने एक-दूसरे का दुख बांटा, केंद्र के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

  • Hindi News
  • National
  • Hemant Soren Wife Kalpana Soren Met Arvind Kejriwal Wife Sunita Kejriwal In Delhi Before INDIA Rally

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचकर कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज होने वाली INDIA की रैली के लिए शनिवार को दिल्ली पहुंचीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की।

इस दौरान कल्पना ने कहा- मेरे पति हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। पूरा झारखंड सुनीता केजरीवाल के साथ खड़ा है। हमने एक-दूसरे का दर्द बांटा है। हम मिलकर केंद्र के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

दरअसल, झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को ED ने 31 जनवरी को जमीन घोटाले को लेकर गिरफ्तार किया था। वहीं, अरविंद केजरीवाल को ED ने शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। दोनों ही नेताओं की पत्नियों ने केंद्र पर ED के गलत इस्तेमाल के आरोप लगाए हैं।

उधर, आम आदमी पार्टी ने दोनों की मुलाकात का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा- अरविंद केजरीवाल और हेमेंत सोरेन की को तानाशाह सरकार ने गिरफ्तार किया। इसके बावज़ूद अपने-अपने राज्यों की जनता के साथ दोनों महिलाएं मज़बूती से खड़ी हैं और लड़ाई लड़ रही हैं।

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचकर कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों ने कहा कि केंद्र के खिलाफ लड़ाई में वे एकजुट होकर लड़ेंगी।

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचकर कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों ने कहा कि केंद्र के खिलाफ लड़ाई में वे एकजुट होकर लड़ेंगी।

पत्नी सुनीता ने केजरीवाल का मैसेज पढ़कर सुनाया आशीर्वाद’ कैंपेन लॉन्च किया
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने बुधवार को वीडियो मैसेज में दिल्ली सीएम का संदेश लोगों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले की जांच में ED को 250 से ज्यादा रेड में कुछ नहीं मिला।

मैं जेल में अरविंद जी से मिलने गई थी। दिल्ली के लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए वे जेल से निर्देश भेज रहे हैं, तो केंद्र सरकार ने उन पर केस कर दिया। इस बात से उनको बहुत पीड़ा हुई है। पूरी खबर पढ़ें

सीएम केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं: पत्नी सुनीता
केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने शुक्रवार को कहा कि केजरीवाल की हेल्थ ठीक नहीं है। उन्होंने कहा- आपके मुख्यमंत्री को बहुत तंग किया जा रहा है। जनता जवाब देगी। ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल को कोर्ट ने 7 दिन की कस्टडी में भेजा था। आज उनकी कस्टडी समाप्त होने वाली थी। इस पर ईडी ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।

1 अप्रैल तक ED की हिरासत में हैं दिल्ली सीएम
28 मार्च को शराब नीति केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की ED कस्टडी 4 दिन और बढ़ा दी। अब वे एक अप्रैल तक हिरासत में रहेंगे। इससे पहले कोर्ट में 39 मिनट सुनवाई चली। केजरीवाल ने खुद अपने केस की पैरवी की। वे ऐसा करने वाले देश के पहले सिटिंग सीएम बन गए हैं।

ED ने कोर्ट से केजरीवाल की 7 दिन की कस्टडी और मांगी थी। दलीलें सुनने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रिजर्व कर लिया था। कोर्ट में गुरुवार सुनवाई दोपहर 1.59 बजे शुरू होकर दोपहर 2.39 बजे खत्म हुई।

केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि इस केस में मेरा नाम सिर्फ चार जगह आया है। 4 स्टेटमेंट दिए गए और उनमें से कोर्ट के सामने वो बयान लाया गया, जिसमें मुझे फंसाया गया। क्या ये 4 स्टेटमेंट एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए काफी हैं?

इसके जवाब में ED ने कहा- मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं हैं। वहीं, कोर्ट में पेशी के लिए जाते वक्त उनसे पूछा गया कि LG ने कहा था कि सरकार जेल से नहीं चलेगी। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि ये पॉलिटिकल षड्यंत्र है, जनता इसका जवाब देगी। पूरी खबर पढ़ें

4 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं झारखंड CM
झारखंड के रांची के बड़गाईं अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन फिलहाल 4 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने 30 मार्च यानी आज स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

ED ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 1 फरवरी को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में पेश किया गया। ईडी ने उनसे कुल 13 दिन पूछताछ की है। दो बार 5-5 दिन फिर 3 दिन की रिमांड ईडी को दी गई थी।

पहले पांच दिनों की रिमांड 3 फरवरी से शुरू हुई जो सात फरवरी तक चली। दूसरी रिमांड अवधि 12 फरवरी को समाप्त हुई। 12 फरवरी को 5 दिनों की रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद तीन दिन की रिमांड दी गई जो 15 फरवरी को समाप्त हुई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *