हरियाणा में महिला बोली- फैक्ट्री लगा दीजिए, रोजगार मिल जाएगा,VIDEO: CM मनोहर लाल बोले- अगली बार चंद्रयान-4 जाएगा, उसमें तुमको भेजेंगे

हरियाणा सीएम मनोहर लाल हिसार दौरा दूसरा दिन।

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर के हिसार में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान हुई बातचीत का वीडियो खूब सुर्खियों में है। यहां एक महिला ने CM को कहा- माननीय मुख्यमंत्री साहब, मेरी तो यही मांग है कि यहां एक फैक्ट्री लगाने का कष्ट करें ताकि हमारी महिलाएं काम कर सकें। हमें रोजगार मिल जाए।

हिमाचल के किन्नौर में लैंडस्लाइड: सेब से लदी 2 गाड़ियां दबी; ड्राइवरों ने भागकर बचाई जान, नेशनल हाईवे बंद

इसके जवाब में CM मनोहर लाल कहा- अगली बार चांद के ऊपर जाएगा चंद्रयान 4, तुमको उसमें भेजेंगे।

CM की इस बात पर वहां सबकी हंसी छूट गई। इसके बाद CM ने महिला को नीचे बिठा दिया।

इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।

CM के जनसंवाद में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी

भिवानी में कहा था- एक जज के माथे में गड़बड़
5 महीने पहले CM का भिवानी में जनसंवाद था। उन्हें जन संवाद में युवाओं ने सवाल किया कि पुलिस भर्ती की नियुक्ति अभी तक नहीं मिली है। इसके जवाब में CM ने कहा – आपमें से ही कुछ हैं, जो कोर्ट चले गए। जिस पर जज ने स्टे दे दिया। एक जज हैं, उनके माथे में कुछ गड़बड़ है। उसको ठीक करेंगे। करीब 3 हजार जॉइनिंग हो गई है। बाकी को भी जल्द करा देंगे।

इसके बाद सफाई देते हुए CM ने खेद जताया। उन्होंने कहा था- मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं। एक परीक्षा हुई। उसके परिणाम के बाद स्टे हो गया। वह एक अस्वाभाविक सी टिप्पणी, मुझे भी लगता है कि वह नहीं होनी चाहिए थी। उसके कारण से किसी जज विशेष के पास बात पहुंची होगी तो मैं उन शब्दों को वापस भी लेता हूं।

सिरसा में महिला सरपंच ने अपना दुपट्‌टा फेंक दिया था
CM के 4 महीने पहले सिरसा में जन संवाद कार्यक्रम में बणी गांव की महिला सरपंच ने अपना गले से दुपट्‌टा उतार कर सीएम के पैरों में फेंक दिया। इसको देखकर वहां खड़ी पुलिस और अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को संभाला। फिर उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतार दिया गया।

गुरुग्राम पुलिस ने डायवर्ट किया रूट: ओल्ड दिल्ली रोड से जा सकेंगे IGI एयरपोर्ट; G20 समिट को लेकर तैयारी

हालांकि इस दौरान CM मनोहर लाल बातों से इस बारे में समझाते दिखे। महिला सरपंच नैना झोरड़ ने कहा कि उनके गांव के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में स्टाफ नहीं है। 25 किमी में कोई कॉलेज नहीं है। BJP का नारा है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। हमारे साथ अन्याय हुआ है।

चार महीने पहले सिरसा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के पैरो पर दुपट्‌टा उतारक फेकती महिला सरपंच।

चार महीने पहले सिरसा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के पैरो पर दुपट्‌टा उतारक फेकती महिला सरपंच।

हंगामा करने पर कहा- इसे बाहर फेंको
सिरसा में ही जन संवाद में सीएम मनोहर लाल लोगों से नशे को खत्म करने के लिए सुझाव मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास कुछ सुझाव हो तो मुझे बताइए। इसी दौरान एक व्यक्ति हंगामा करने लगा। इस पर CM मनोहर बोले- ये राजनीति करने वाला है। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। इसकी पिटाई करो और बाहर फेंको।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *