हरियाणा में गैंगस्टर मान जैतो के परिवार का इंतजार: सोनीपत में नहीं हो सका पोस्टमॉर्टम, सिर में 6-7 गोलियां मारी, पंजाब में हाई अलर्ट

 

सोनीपत के अस्पताल में रखा मान जैतो का शव और कार्रवाई करते हुए पुलिस।

हरियाणा के सोनीपत में कत्ल किए बंबीहा गैंग के गैंगस्टर दीपक मान उर्फ मान जैतो के परिवार का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक उसका पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है। शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि उसके सिर में 6-7 गोलियां मारी गई हैं। मान जैतो पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला था। इसे देखते हुए पंजाब गैंगवार की आशंका से हाई अलर्ट कर दिया गया है। मान जैतो के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी।

जींद में पूर्व केंद्रीय मंत्री की रैली आज: बीरेंद्र सिंह ले सकते हैं बड़ा फैसला, समर्थक BJP को छोड़ने का दे चुके संकेत

पंजाब का गैंगस्टर मान जैतो, जिसका सोनीपत में कत्ल किया गया।

पंजाब का गैंगस्टर मान जैतो, जिसका सोनीपत में कत्ल किया गया।

किडनैप कर टॉर्चर किया, फिर गोली मारी
बंबीहा गैंग के शार्पशूटर मान जैतो को पहले किडनैप किया गया। इसके बाद उसे करीब डेढ़ घंटे टॉर्चर किया गया। फिर उसके सिर में गोलियां मारी गई। उसकी लाश हरसाना कलां गांव के खेतों से बरामद हुई थी।

दीपक मान उर्फ मान जैतो के शव को लेकर जाते हुए।

दीपक मान उर्फ मान जैतो के शव को लेकर जाते हुए।

फेसबुक पोस्ट में गोल्डी को चैलेंज के बाद कत्ल
मान जैतो ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। जिसमें उसने गोल्डी बराड़ को ललकारा था। उसने कहा था कि हमने तेरे भाई (चचेरे) गुरलाल बराड़ को मारा। हमसे बदला नहीं ले सका। मान जैतो ने कनाडा में सुक्खा दुन्नेके के कत्ल की जिम्मेदारी लेने पर गोल्डी बराड़ को यह चुनौती दी थी। उसने गोल्डी बराड़ को जिम्मेदारी एक्सपर्ट कहकर खिल्ली उड़ाई थी। इसके बाद गोल्डी बराड़ ने उसके कत्ल की भी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह मुझे चैलेंज करता था। अब उसे उसकी बनती सजा दे दी है।

फेसबुक पर चैलेंज का जवाब दिया गोल्डी बराड़ ने।

चंडीगढ़ में हुआ था गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई का कत्ल
गोल्डी बराड़ के चचेरा भाई गुरलाल बराड़ का 3 साल पहले चंडीगढ़ में कत्ल कर दिया गया था। गुरलाल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिविर्सटी (सोपू) का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष था। उसे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता था।
देर रात वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित वेव मॉल के बाहर फार्च्यूनर गाड़ी में बैठकर किसी का इंतजार कर रहा था। इतने में तीन नाकाबपोश बाइक सवार युवक गाड़ी के पास आए और 7 राउंड फायर कर गुरलाल को मौत के घाट उतार दिया। गुरलाल के सिर, सीने और बाजू पर गोलियां लगीं थी।

गुलाम नबी आजाद नहीं बनेंगे जम्मू-कश्मीर के अगले उपराज्यपाल: पार्टी फाउंडेशन डे पर बोले- LG बनने में दिचलस्पी नहीं, लोगों की सेवा करना चाहता हूं

इस कत्ल में पंजाब के कुख्यात शार्पशूटर रहे दविंदर बंबीहा के गैंग का नाम सामने आया था। जिसके 2 शूटर मान जैतो और नीरज चस्का भी हत्या में शामिल थे। नीरज चस्का पकड़ा गया लेकिन मान जैतो फरार चल रहा था। जिसकी रविवार को सोनीपत में हत्या कर दी गई। उसे बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लवी देयोड़ा के कत्ल का बदला बताया गया।

गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ का चंडीगढ़ में मर्डर हुआ था।

गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ का चंडीगढ़ में मर्डर हुआ था।

चचेरे भाई के कत्ल के बाद ही गैंगस्टर बना गोल्डी बराड़
सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ चचेरे भाई गुरलाल के कत्ल के बाद ही अपराध की दुनिया में आया। इस कत्ल के साथ यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल पहलवान का नाम सामने आया था। उसकी गोल्डी बराड़ ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह कनाडा भाग निकला। गुरलाल बराड़ लॉरेंस का करीबी था, इसलिए गोल्डी भी लॉरेंस का खासमखास बन गया। हालांकि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद गोल्डी बराड़ सुर्खियों में आया। इस वक्त वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में छुपा हुआ है।

हरियाणा में पंजाब के गैंगस्टर की हत्या:बंबीहा गैंग के शूटर को गोलियों से भूनकर खेत में फेंका; गोल्डी बराड़ बोला- हमने कुत्ते की मौत मारा

हरियाणा के सोनीपत में पंजाब के गैंगस्टर दीपक मान उर्फ मान जैतो की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मान जैतो पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला था। उसकी लाश गांव के खेत से मिली है। कुछ दिन पहले ही उसने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को ललकारा था। अब कत्ल के बाद गोल्डी बराड़ ने उसके कत्ल की जिम्मेदारी ली है (पूरी खबर पढ़ें)

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *