हरियाणा में आज बारिश का यलो अलर्ट: कई जिलों में सुबह बरसे बादल; अब तक 54% ज्यादा पानी गिरा, 2 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

 

हरियाणा के कई जिलों में इस समय कहीं हल्की तो कहीं अच्छी बारिश हो रही है।

हरियाणा में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। शनिवार को पूरे प्रदेश में बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला, रेवाड़ी सहित विभिन्न जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। कुछ जगह तेज तो कहीं धीमी बारिश होने के आसार हैं।

India vs West Indies Live Score, 2nd ODI: Rohit Sharma’s India look to seal series against Shai Hope’s West Indies

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 4 दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। सीजन की बात करें तो इस बार अभी तक 54 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। ज्यादा बारिश होने के कारण पिछले दिनों प्रदेश में हालात भी बिगड़ गए थे। नदिया उफान पर आने की वजह से कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे।

54 फीसदी ज्यादा हो चुकी बारिश
मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में 1 जून से 27 जुलाई के बीच 287.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश 186.7 से 54 फीसदी ज्यादा है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो 21 से 27 जुलाई के बीच 43.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य 37.8 से 15 फीसदी ज्यादा है। शनिवार सुबह प्रदेश के GT बेल्ट के अलावा दक्षिणी हरियाणा के भी विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। रेवाड़ी में सुबह साढ़े 3 घंटे झमाझम बारिश हुई।

लगातार बारिश होने के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।

लगातार बारिश होने के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।

गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जुलाई से 1 अगस्त तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 29 और 30 जुलाई को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है।

ग्रामीण विकास का पाठ पढ़ने कनाडा पहुंची महिला सरपंच अर्शदीप कौर बोली: निमनाबाद को देंगे कनाडियन लुक

हरियाणा में कहां-कहां यलो अलर्ट
29 जुलाई को समूचे हरियाणा में यलो अलर्ट है। 30 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल को छोड़कर अन्य भी जिलों में यलो अलर्ट है। 31 जुलाई को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, जींद, कैथल करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में यलो अलर्ट है। 1 अगस्त को पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला समेत 12 जिलों में और 2 अगस्त को समूचे हरियाणा में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

खबरें और भी हैं…

.
पूर्व विधायक कलीराम पटवारी की बेटी की आग से झुलसने पर मौत चाय बनाते समय हुआ हादसा

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *