स्कूल में मनाई गुरू नानक देव जयंती

 

 

एस• के• मित्तल 

सफीदों, नगर के स्वामी निगमबोथ तीर्थ गीता विद्या मंदिर स्कूल में गुरु नानक देव जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्या रूचि कंसल ने की। इस मौके पर विद्यालय में श्री गुरुवाणी का पाठ रखा गया। स्कूल स्टाफ व बच्चों ने अपना शीश नवाया। बच्चों के द्वारा गुरु नानक देव जी एवं सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के बारे में बड़ी सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दी गई।

24 नवंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर…

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया। अपने संबोधन में रूचि कंसल ने कहा कि गुरु गुरुनानक देव जी का कहना था कि ईश्वर एक है, उनका नाम सत्य है। मन से मानवता की सेवा ही परमात्मा की सेवा है।

27 को मंदिरों व तीर्थों पर मनाई जाएगी देव दीपावली मंदिरों व तीर्थों पर किया जाएगा दीप दान

उन्होंने बच्चों को गुरु नानक जी की 3 बड़ी शिक्षाओं के बारे में बताते हुए कहा कि नाम जपो, किरत करो और वंड छको। गुरु नानक देव ने मनुष्य को विनम्रता व भाईचारे से रहने की सीख दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *