सोनीपत में दिनदहाड़े डबल मर्डर: दादा-पौता को गोलियों से भूना, 30 राउंड फायरिंग; सूरज हत्याकांड में पकड़े 2 आरोपियों के पिता थे मृतक

 

लाठ में मर्डर के बाद मौके पर पड़े दोनों के शव।

हरियाणा के सोनीपत में आज दो व्यक्तियों की सरेआम गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। दोनों मृतक गांव में 5 महीने पहले हुए सूरज हत्याकांड में शामिल 2 आरोपियों के पिता हैं। बाइक व गाड़ियों में सवार 10-12 बदमाशों ने दोनों पर 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई। यहां हड़कंप मच गया। गोलियां लगने से दोनों दादा पौता की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक रिटायर्ड फौजी हैं।

हिमाचल में मणिपुर जैसी घटना: पहले महिला के बाल काटे, फिर मुंह काला कर गांव में घुमाया; 5 लोग गिरफ्तार

जानकारी अनुसार गोहाना क्षेत्र के गांव लाठ के राज और पौता रमेश शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर सोनीपत के लिए निकले थे। दोनों अभी गांव से बाहर गोहाना-सोनीपत रोड पर अड्डे पर पहुंचे ही थे कि बाइक व गाड़ियों में सवार युवकों ने उनको घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियों से मौके पर हड़कंप मच गया। लोग घरों और दुकानों में दुबक गए। दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उनको गोलियों ने भून दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

डबल मर्डर के बाद लाठ में मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए।

डबल मर्डर के बाद लाठ में मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए।

सूरज हत्याकांड में लिया बदला

लाठ गांव में 22 अप्रैल को सूरज नाम के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। राज व रमेश की हत्या को इसी का बदला माना जा रहा है। पुलिस ने सूरज हत्याकांड में गांव के ही विक्की और विजय उर्फ भठरा को गिरफ्तार किया है। दोनों फिलहाल जेल में है। शुक्रवार को बदमाशों ने विक्की के पिता राज और भठरा के पिता रमेश को गोलियों से भून दिया।

मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस।

मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस।

करीब 30 राउंड गोलियां चली

लाठ गांव के अड्डे पर आज 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा और लोगों में हडकंप मच गया। राज व रमेश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जान नहीं बची। गोलियां चलने के बाद पूरा क्षेत्र सुनसान हो गया। वहां मौजूद लोगों को जहां भी जगह मिली, छिप गए। बदमाश दोनों की हत्या कर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मौके से पुलिस को गोलियों के 28 खोल मिले हैं।

अनंतनाग में सेना-आतंकियों के बीच एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने ड्रोन की मदद ली; कल एनकाउंटर में कर्नल-मेजर और DSP शहीद हुए थे

वारदात के बाद मौके पर खड़ी भीड़।

वारदात के बाद मौके पर खड़ी भीड़।

पुलिस छावनी बना गांव

लाठ गांव में डबल मर्डर की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के पूरे क्षेत्र को पुलिस ने घेर कर नाकाबंदी कर दी। हत्या कर फरार हुए बदमाशों की खोजबीन की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लगा था।

गोहाना सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर ने बताया कि लाठ गांव में दो व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या की गई है। पुलिस छानबीन में लगी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एफएसएल की टीम मौके पर सबूत जुटा रही है। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जाएगा।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *