सीएम की रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने व्यापारियों को दिया निमंत्रण

एस• के• मित्तल
सफीदों, आगामी तीन अप्रैल को सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित होने वाली रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने व्यापारियों को निमंत्रण दिया। भाजपा नेताओं की व्यापारियों के साथ यह सभा पुरानी अनाज मंडी स्थित पूर्व पालिका प्रधान राकेश जैन के कार्यालय पर आयोजित हुई। इस व्यापारी सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने की। वहीं पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह विशेष से उपस्थित थे। इस मौके पर राईस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष जैन व पूर्व पालिका प्रधान राकेश जैन ने भाजपा नेताओं का अभिनंदन किया। इस मौके पर व्यापारियों ने अपना मांगपत्र जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर को सौंपा। जिस पर राजकुमार मोर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को सीएम मनोहर लाल के संज्ञान में लाकर पूरा करवाया जाएगा। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने कहा कि 3 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ संबोधित करेंगे। इस रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला जींद के विकास में नए आयाम स्थापित करेंगे तथा करोड़ों रूपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्याश व उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली पिछली हुई सभी रैलियों के रिकार्ड तोड़ेगी। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे इस रैली में ज्यादा से ज्यादा शिरकत करके सीएम मनोहर लाल का अभिनंदन करें।
यह भी देखें:-

सीएम रैली के निमंत्रण अभियान के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश जैन के निवास पर बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू मोर ने प्रैस वार्ता में क्या कहा… सुनिए लाइव…

सीएम रैली के निमंत्रण अभियान के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश जैन के निवास पर बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू मोर ने प्रैस वार्ता में क्या कहा… सुनिए लाइव…

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि सीएम मनोहरलाल ने प्रदेश व जिला के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू कराई हैं और यह रैली के माध्यम से कई नई बड़ी परियोजनाओं का श्रीगणेश होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल सबका साथ, सबका विकास सोच को लेकर चल रहे हैं और इसी सोच पर ही हरियाणा प्रदेश का एक समान विकास करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की विकासवादी सोच का परिणाम है कि जिला जींद को सात नेशनल हाइवों से जोड़ा जा रहा है और उनमें से 3 हाईवे सफीदों विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कौशिक, मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा, कच्चा आढ़ती संघ के प्रधान एडवोकेट गोपाल कृष्ण मित्तल, महिला अध्यक्ष रामरती वर्मा, सरोज भाटिया, बलवंत पांचाल, राजकुमार मित्तल, ला. मंशाराम मित्तल, सतीश जैन, अखिल गुप्ता, ईश्वर कौशिक, संजय मित्तल व साधूराम बंधू मौजूद थे।
YouTube पर यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *