सिंघाना गांव में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती

एस• के• मित्तल 
सफीदों,       उपमंडल के गांव सिंघाना में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। गांव की महर्षि कश्यप धर्मशाला में मनाए गए इस जयंती समारोह में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर विशाल हवन व पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने हवन में आहुति डालकर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुभाष कश्यप ने की।
अपने संबोधन में सुभाष कश्यप ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि बुराई के रास्ते से बचकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं और अपनी सामर्थय के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करें। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें असंख्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर धर्मबीर कश्यप, सुभाष कश्यप, शमशेर कश्यप, नन्नू कश्यप, महेंद्र कश्यप, नेकी कश्यप, महावीर कश्यप, काला कश्यप, मोनू कश्यप मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *