शतचंडी यज्ञ में आहुति डालने के लिए पहुंच रही श्रद्धालुओं की भीड़

एस• के• मित्तल
जींद,    गुप्त नवरात्रों पर शहर के महाभारत कालीन जयंती देवी मंदिर में चल रहे शतचंडी पाठ एवं शतचंडी यज्ञ में आहुति डालने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ रही हैं। कुरूक्षेत्र से पहुंचे हुए 51 पंडित आचार्य नरेश कौशिक के सान्निध्य में प्रतिदिन सवा लाख निवार्ण मंत्रों का जाप कर रहे हैं। मंदिर पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने बताया कि 15 फरवरी तक प्रतिदिन होने वाले यज्ञ में आहुति डालने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोमवार को डॉ. सतीश, विनय शर्मा, मास्टर विजय कृष्ण, मास्टर सूरजभान अलेवा, अशोक गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश, राजीव बंसल, सुनील शांडिल्य, कृष्ण, विशाल कामरा, आकाश नारंग सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि 15 फरवरी को पूर्णाहुति के दिन मंदिर में कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
YouTube पर यह भी देखें:-
https://youtu.be/JiRcEpJuQh0
यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *