शख्स ने डॉक्टर के गले पर किए 18 वार: CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, बकाया पैसे को लेकर विवाद था; आरोपी की तलाश जारी

 

नासिक की यह घटना शुक्रवार देर रात की है।डॉक्टर के फेस को ब्लर किया गया है।

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार की रात एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर की हत्या की कोशिश हुई। आरोपी शख्स ने डॉक्टर की गर्दन पर धारदार हथियार से 18 बार हमला किया।

शख्स ने डॉक्टर के गले पर किए 18 वार: CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, बकाया पैसे को लेकर विवाद था; आरोपी की तलाश जारी

 

ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसमें देखा जा सकता है कि डॉक्टर फोन पर बात कर रहे हैं। इसी दौरान आरोपी ने उन पर हमला कर देता है। फिलहाल डॉक्टर का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है।

घटना की दो तस्वीरें…

डॉक्टर फोन पर बात कर रहे हैं और आरोपी उनके पास खड़ा हुआ है।

डॉक्टर फोन पर बात कर रहे हैं और आरोपी उनके पास खड़ा हुआ है।

आरोपी अचानक धारदार हथियार निकालकर डॉक्टर पर हमला कर देता है।

आरोपी अचानक धारदार हथियार निकालकर डॉक्टर पर हमला कर देता है।

जमीन के सौदे को लेकर विवाद था
घटना नासिक पंचवटी के सुयोग नाम के निजी अस्पताल में शुक्रवार रात 9 बजे की है। हादसे में गंभीर रूप से घायल शख्स का नाम डॉक्टर कैलास राठी है, जबकि आरोपी का नाम राजेन्द्र मोरे है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को ढूढ़ने में जुटी हुई है।

कर्नाटक CM, डिप्टी CM और राहुल गांधी को समन: 40% कमीशन वाले बयान के खिलाफ मामला; MP/MLA कोर्ट में पेश होने का आदेश

मामले में पुलिस ने बताया कि डॉक्टर कैलास राठी और आरोपी राजेन्द्र मोरे के बीच जमीन के सौदे को लेकर 2 साल से विवाद चल रहा था। घटना की रात आरोपी राजेन्द्र मोरे डॉक्टर कैलाश से अपने पैसे मांगने हॉस्पिटल गया। कुछ देर बाद मौका मिलते ही डॉक्टर के गले पर धारदार हथियार से कई बार हमला करके भाग गया।

 

खबरें और भी हैं…

.

कर्नाटक CM, डिप्टी CM और राहुल गांधी को समन: 40% कमीशन वाले बयान के खिलाफ मामला; MP/MLA कोर्ट में पेश होने का आदेश
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *