वॉशरूम में महिलाओं के वीडियो बनाने पर स्कूल टीचर गिरफ्तार:: नागपुर में इंडस्ट्रियल एक्सपो में वारदात की; 12 से ज्यादा महिलाओं के बनाएं वीडियो

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC और IT कानूनों के तहत मामला दर्ज किया था, हालांकि लोकल कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।

महाराष्ट्र के नागपुर में एक स्कूल टीचर को वॉशरूम की खिड़की से महिलाओं के वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी टीचर 27 से 29 जनवरी के बीच नागपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित किए गए इंडस्ट्रियल एक्सपो ‘एडवांटेज विदर्भ’ में शामिल हुआ था। यहां उसने महिलाओं के 12 से ज्यादा वीडियो बनाए।

ऐतिहासिक नागक्षेत्र तीर्थ पर स्वामी शंकरानंद 2 फरवरी से करेंगे श्रीमद् भागवत कथा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC और IT कानूनों की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, हालांकि लोकल कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। आरोपी की पहचान मंगेश विनायकराव खापरे (37) के रूप में हुई है। वह नागपुर के कसारपुरा का रहने वाला है और प्राइवेट स्कूल में आर्ट टीचर था। पुलिस का मानना है कि वे आरोपी मानसिक रूप से बीमार है।

नागपुर यूनिवर्सिटी में 27 से 29 जनवरी के बीच इंडस्ट्रियल एक्सपो 'एडवांटेज विदर्भ' का आयोजिन किया गया था।

नागपुर यूनिवर्सिटी में 27 से 29 जनवरी के बीच इंडस्ट्रियल एक्सपो ‘एडवांटेज विदर्भ’ का आयोजिन किया गया था।

आरोपी को एक्सपो का गेट डिजाइन करने का काम मिला था
पुलिस ने बताया को इस एक्सपो के गेट को डिजाइन करने का काम दिया गया था। वह इवेंट शुरू होने से चार दिन पहले ही वहां आ गया था। इवेंट के दौरान एक महिला को उसकी करतूत का पता चला और उसने आयोजकों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ अंबाझरी पुलिस स्टेशन में FIR की गई।

आरोपी की तलाश में अंबाझरी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विनायक गोल्हे और उनकी टीम यूनिवर्सिटी पहुंची। यहां कैंपस में सबसे पहले CCTV फुटेज खंगाले गए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसका फोन जब्त कर लिया गया।

आरोपी ने 12 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो बनाए
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इंडस्ट्रिल एक्सपो के दौरान 12 से ज्यादा वीडियो रिकॉर्ड किए थे। हालांकि कुछ क्लिप उसने हटा दिए थे। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह के वीडियो बनाता था। उसने पब्लिक टॉयलेट्स में महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड किए थे। उसके फोन से लगभग 30 ऐसे वीडियो मिले हैं, जिसे उसने 2022 में रिकॉर्ड किया था।

खेत के डेरे से किसानों ने रंगे हाथ भैंस चोरी करते हुए 2 पकड़े, 2 फरार वारदात में प्रयोग किया गया टैंपू व बाईक को कब्जे में लिया

ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर- वीडियो या फोटो हुआ लीक, तो ऐसे करें शिकायत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *