विद्यालय में मनाई गई प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जयंती

एस• के• मित्तल   
सफीदों,    नगर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बतौर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी ने शिरकत की। इस मौके पर बीईओ शमशेर सिंह खत्री विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य योगेंद्रपाल सिंह ने की। स्कूल के विज्ञान एवं गणित पार्क में गणित मेले का आयोजन किया गया।
बच्चों ने गणित के मॉडल प्रस्तुत किए। जिला शिक्षा अधिकारी डा. विजयलक्ष्मी ने बच्चों की प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे मॉडलों की प्रदर्शनी से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है। उन्होंने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीनिवास रामानुजन एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। इन्हें आधुनिक काल के महानतम् गणित विचारकों में गिना जाता है। इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान दिए।
इन्होंने अपने प्रतिभा और लगन से न केवल गणित के क्षेत्र में अद्भुत अविष्कार किए वरन भारत को अतुलनीय गौरव भी प्रदान किया। इन्होंने खुद से गणित सीखा और अपने जीवनभर में गणित के 3,884 प्रमेयों का संकलन किया। इनमें से अधिकांश प्रमेय सही सिद्ध किये जा चुके हैं। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह खत्री, प्राचार्य योगेंद्रपाल सिंह, फतेह सिंह, रितू गोयल, सतप्रकाश, टेकराम, सुरेंद्र दुग्गल, प्रेमप्रकाश, रविंद्र सिंह व निर्मला बुरा विशेष रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *