लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का कैंपेन एंथम रिलीज: 24 भाषाओं में जारी किया गया ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना कैंपेन एंथम मंगलवार (20 फरवरी) को जारी किया गया। दिल्ली के भारत मंडपम में हुई पार्टी की नेशनल काउंसिल मीटिंग में ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ कैंपेन का गीत लॉन्च किया गया।

 

भाजपा का यह कैंपेन देश के समावेशी विकास पर फोकस है। इसमें अलग-अलग सेक्टर, क्षेत्र और सोसाइटी के समावेशी विकास का जिक्र किया गया है। इस कैंपेन का गीत 24 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है।

‘तुरहा बजाता आदमी’ NCP शरदचंद्र पवार का सिंबल होगा: चुनाव आयोग ने अलॉट किया चिन्ह; अजित गुट को बताया था असली NCP

किसानों-महिलाओं के लिए लाई गई योजनाओं का जिक्र
भाजपा का मानना है कि मोदी सरकार ने देश से गरीबी मिटाई है और देश के ग्लोबल स्टेटस को बढ़ाया है। कैंपेन सरकार के इन दो कामों पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ कैंपेन जनवरी 2024 में लॉन्च किया था। पार्टी अब इस कैंपेन को डिजिटली शेयर करने पर ध्यान दे रही है।

भाजपा के इस कैंपेन में किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए मोदी की योजनाओं और देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंशियल ग्रोथ का भी ज्रिक है। इसके साथ ही भाजपा इस कैंपेन के जरिए चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी और राम मंदिर के निर्माण की याद भी ताजा करना चाह रही है।

इसके अलावा पार्टी ने ekbaarphirsemodisarkar.bjp.org वेबसाइट भी लॉन्च की है। इसमें 30 लाख से ज्यादा लोग मोदी सरकार को फिर से चुनने की शपथ ले चुके हैं।

 

कर्नाटक में मंदिरों पर टैक्स लगाने वाला विधेयक पारित: विरोध में उतरे संत; कांग्रेस बोली- प्रावधान 22 साल पुराना, केवल स्लैब बदला

ये खबरें भी पढ़ें…

दलितों के बीच राम मंदिर का जिक्र कम करेगी भाजपा:केंद्रीय योजनाओं पर रखेगी फोकस; चुनाव के लिए अलग-अलग वर्गों के हिसाब से बनाई रणनीति

लोकसभा चुनाव 2024 के अभियान का खाका तैयार कर रही भाजपा दलित समुदाय के बीच राम मंदिर से ज्यादा मोदी सरकार की योजनाओं पर फोकस रखेगी। चुनाव अभियान के डिजाइन पर आखिरी मुहर लगाने के लिए शनिवार को भाजपा मुख्यालय में बैठक होनी है। फिर रविवार, यानी 25 फरवरी से 100 दिन का जनसंपर्क अभियान शुरू होगा।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अब चुनाव जरूरी नहीं: पद खाली होने पर पार्लियामेंट्री बोर्ड नियुक्ति कर सकेगा, राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्ताव पास

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव पास हुआ है। इसके मुताबिक पद खाली होने पर पार्लियामेंट्री बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकेगा। इस प्रस्ताव के पास होने के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने पर भी मुहर लगा दी गई है।

 

खबरें और भी हैं…

आचार्यश्री ने कहा था-लोगों का पुण्य मुझे खींच लाया है: समाधि से दो दिन पहले दिए थे दर्शन; अनुयायी बोले-जैसा आर्शीवाद देते,वैसा लगता था – Chhattisgarh News
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *