रोहतक में महिला ने छोड़ा घर: शराब पीने की आदी थी, पति ने रोका तो 2 बच्चों संग भागी, पहले भी छोड़ चुकी घर

 

रोहतक में महिला दो बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। जो शराब पीने की आदी थी और शराब पीने से रोकने पर वह पहले भी घर छोड़कर भाग चुकी थी। लेकिन अब दोनों बच्चों को भी अपने साथ ले गई। लेकिन वापस नहीं लौटी। इधर, पुलिस भी दोनों बच्चों व महिला की तलाश कर रही है।

रोहतक में महिला ने छोड़ा घर: शराब पीने की आदी थी, पति ने रोका तो 2 बच्चों संग भागी, पहले भी छोड़ चुकी घर

रोहतक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल रोहतक में किराए पर रहता है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी शराब पीने की आदी है। जिसके कारण बार-बार शराब पीने से मना करता रहा। इसलिए उसकी पत्नी कई बार घर से भाग जाती है। उसके पास दो बेटे हैं।

सुबह ही शराब के नशे में धुत थी महिला
उसने बताया कि घर बसाने की कोशिश करता रहा और वह अपनी पत्नी की गलतियों को भी माफ करता रहा। 5 सितंबर को उसके माता-पिता खेत में गए हुए थे। वहीं सुबह करीब साढ़े 9 बजे जब वह घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी शराब पिए हुए है। उसको माता-पिता को बुलाने की कहकर वह खेत में चला गया।

दोनों बेटों संग घर छोड़कर गई महिला
वह अपने माता-पिता के साथ करीब 11 बजे वापस आया, लेकिन तब तक उसकी पत्नी घर छोड़कर जा चुकी थी। वह अपने साथ दोनों बच्चों को भी ले गई। कई बार पहले भी जा चुकी थी, इसलिए वे इंतजार करते रहे कि वापस आ जाएगी, लेकिन वापस नहीं आई। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *