रेवाड़ी में नगर पालिका कर्मचारियों की भूख हड़ताल: 4 अप्रैल तक जारी रहेगी, नगर परिषद के गेट पर धरना देकर बैठे

रेवाड़ी में मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की है।

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में नगरपालिका कर्मचारी संघ की तरफ से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने मंगलवार से कर्मिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल 4 अप्रैल तक जारी रहेगी। साथ ही कर्मचारी नगर परिषद के गेट के पास धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। आज की हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान ईश्वर सिंह सांवरिया ने की।

आरसीबी के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के बाद एबी डिविलियर्स ने लिखा, ‘मेरी आंखों में आंसू आ गए’

कर्मचारियों ने सरकार के सामने पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने, ठेका प्रथा को बंद करने, हरियाणा में नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका में रिक्त पदों को भरने, क्षेत्रफल के अनुसार बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए नई भर्ती करने, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए भर्ती निकालने संबंधित मांगे रखी।

कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो वे पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। साथ ही सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगे लंबित चली आ रही है। कई बार सरकार और अधिकारियों को इसको लेकर मांग पत्र भी सौंपे गए लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। आखिरकार उन्हें क्रमिक भूख हड़ताल करने को विवश होना पड़ा। मंगलवार को क्रमिक भूख हड़ताल में कर्मचारी सुनील, गोविंदा, मदन पाल, प्रेम, मीनू, रानी, आशा, संतोष आदि कर्मचारी शामिल रहे।

 

खबरें और भी हैं…

.
ड्रग एवं हिंसा मुक्त मेरा गांव मेरी शान अभियान: नशे की लत में फंसे लोगों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *