राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आज मुंबई में समापन: I.N.D.I.A ब्लॉक की पार्टियां शक्ति प्रदर्शन करेंगी; तेजस्वी-अखिलेश के साथ तमिलनाडु CM होंगे शामिल

मुंबई23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ये तस्वीर 3 मार्च को राजद की तरफ से पटना में आयोजित जन विश्वास रैली की है।

महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार (17 मार्च) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन है। राहुल आज सुबह मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। न्याय यात्रा के समापन को लेकर शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है।

इसमें राहुल के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। शिवसेना (UBT), NCP (शरद गुट), आम आदमी पार्टी (AAP) सहित I.N.D.I.A ब्लॉक की अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचेंगे। इस रैली को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन माना रहा है।

63 दिनों तक चली राहुल की न्याय यात्रा शनिवार (16 मार्च) को मुंबई के ठाणे में खत्म हुई थी। कांग्रेस सांसद ने कल सेंट्रल मुंबई में डॉ बीआर अम्बेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिर संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी यात्रा खत्म की। इस दौरान उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।

राहुल-प्रियंका ने शनिवार (16 मार्च) को शिवाजी पार्क स्थित चैत्यभूमि में अम्बेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राहुल-प्रियंका ने शनिवार (16 मार्च) को शिवाजी पार्क स्थित चैत्यभूमि में अम्बेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राहुल बोले- कांग्रेस सत्ता में लौटी तो हर साल मिलेंगे 1 लाख रुपए
राहुल ने शनिवार को धारावी में एक सभा को संबोधित किया। इसमें राहुल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में लौटी तो गरीब महिलाओं को उनके बैंक खातों में हर साल 1 लाख रुपए मिलेंगे। राहुल ने कहा- न्याय यात्रा के दौरान मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझा। मैं देशवासियों की उम्मीदों भरी आंखों में छिपे छोटे-छोटे सपनों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं।

कांग्रेस सांसद ने कहा- चुनावी बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं अन्याय का पर्याय बन चुकी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद ही अब चैन बैठेंगे। हम जनता के जीवन से जुड़े जमीनी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेंगे।

राहुल ने मुंबई में शनिवार (16 मार्च) को न्याय यात्रा के दौरान तुरही बजाते शख्स के साथ तस्वीर खिंचाई।

राहुल ने मुंबई में शनिवार (16 मार्च) को न्याय यात्रा के दौरान तुरही बजाते शख्स के साथ तस्वीर खिंचाई।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान शनिवार (16 मार्च) को मुंबई में लोगों का अभिवादन करते राहुल और प्रियंका।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान शनिवार (16 मार्च) को मुंबई में लोगों का अभिवादन करते राहुल और प्रियंका।

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा
राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। इस दौरान वे देश के 14 राज्यों में गए। न्याय यात्रा मणिपुर से नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में पहुंची थी।

मुंबई में यात्रा खत्म होने तक राहुल ने 6700 किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान राहुल ने बस में सफर किया। वे कई किलोमीटर भी पैदल चले।

145 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। 145 दिनों की यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी। तब राहुल ने 3570 किलोमीटर की यात्रा में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया था।

श्रीनगर में यात्रा के समापन के मौके पर शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में राहुल ने कहा था- मैंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के लिए की है। हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है।

यात्रा के दौरान राहुल ने 12 सभाओं को संबोधित किया था, 100 से ज्यादा बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस की थीं। उन्होंने चलते हुए 275 से ज्यादा चर्चाओं में हिस्सा लिया, जबकि कहीं रुककर 100 के करीब चर्चाएं कीं।

ये खबरें भी पढ़ें…

नंदुरबार में राहुल ने किया जाति जनगणना-आर्थिक सर्वे का वादा: 14 साल बाद गांधी परिवार पहुंचा; आधार कार्ड यहीं से लॉन्च हुआ था

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम चरण में महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंची। यह जगह कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। मंगलवार को राहुल ने आदिवासी न्याय सम्मेलन में अपने भाषण की शुरुआत जय आदिवासी कहकर की। इस दौरान राहुल ने कहा- अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो जाति जनगणना और आर्थिक सर्वे कराएगी। साथ ही वन अधिकार अधिनियम को भी मजबूत करेगी। पूरी खबर पढ़ें…

राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने से कोर्ट का इनकार:जयपुर में राहुल के खिलाफ दायर किया गया था परिवाद, कोर्ट करेगा जांच

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जातिगत टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के खिलाफ पेश परिवाद पर कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने से इनकार कर दिया हैं। जयपुर की महानगर मजिस्ट्रेट, क्रम-11, महानगर-द्वितीय ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश देने से इनकार करते हुए सीआरपीसी की धारा-200 के तहत स्वयं के जांच करने के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *