राहुल की न्याय यात्रा महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंचेगी: 14 साल बाद गांधी परिवार का दौरा, 47 साल तक कांग्रेस का गढ़ रहा; आधार कार्ड यहीं से लॉन्च हुआ था

मुंबई20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आखिरी चरण 12 से 17 मार्च तक चलेगा। इस दौरान वह महाराष्ट्र के कई जिलों का दौरा करेंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम चरण में पहुंच गई है। आज राहुल महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंचेगे। यह जगह कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था।

47 साल तक यहां की लोकसभा सीट से कांग्रेस को कोई हरा नहीं पाया था। पिछली बार 2010 में सोनिया गांधी ने नंदुरबार का दौरा किया था। करीब 14 साल बाद गांधी परिवार से कोई सदस्य यहां जा रहा है।

कांग्रेस के लिए यह जगह कई मायनों में खास है। 2010 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आधार कार्ड की लॉन्चिंग के लिए नंदुरबार के तेंभली गांव को चुना था।

29 सितंबर 2010 को महाराष्ट्र के नंदुरबार में तत्कालीन PM मनमोहन सिंह ने आधार कार्ड लॉन्च किया था।

29 सितंबर 2010 को महाराष्ट्र के नंदुरबार में तत्कालीन PM मनमोहन सिंह ने आधार कार्ड लॉन्च किया था।

सोनिया गांधी ने नंदुरबार से किया था राजनीतिक पारी का आगाज
नंदुरबार एसटी सीट महाराष्ट्र का एक संसदीय क्षेत्र है। पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे राजीव गांधी के साथ-साथ उनकी पत्नी सोनिया गांधी भी महाराष्ट्र में नंदुरबार सीट से कांग्रेस के अभियान की शुरुआत करती थीं।

1998 में, सोनिया गांधी ने नंदुरबार में एक विशाल रैली को संबोधित करके अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। जहां उन्होंने घोषणा की थी कि वह सत्ता का कोई भी पद ग्रहण नहीं करेंगी। उस वक्त कांग्रेस ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 33 सीटें जीतीं थीं।

1967 से 2014 तक कांग्रेस को यहां कभी नहीं मिली हार
1967 के बाद से, 2014 और 2019 को छोड़कर, कांग्रेस ने नंदुरबार से हर बार जीत हासिल की है। हालांकि 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता दिवंगत माणिकराव गावित ने 1981-2009 तक रिकॉर्ड नौ बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि 2014 में माणिकराव को भाजपा की डॉ हीना गावित से हार मिली। इसके बाद 2019 में भी यह सीट बीजेपी के खाते में आई।

आखिरी चरण में न्याय यात्रा, नासिक में ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी करेंगे राहुल

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 12-17 मार्च आखिरी चरण के लिए नंदुरबार से महाराष्ट्र में प्रवेश करेंगे। इस दौरान वह धुले, नासिक, पालघर, ठाणे, मुंबई उपनगरीय और मुंबई शहर जिलों से यात्रा करेंगे।

नंदुरबार में उनका आदिवासी न्याय सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वहीं नासिक में वह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन भी करेंगे।

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *