राष्ट्रपति मुर्मू ने मैक्रों को खिलाया सरसों का साग: स्टेट डिनर के मेन्यू में केसर बादाम शोरबा, अंजीर कोफ्ता और दाल डेरा भी था

 

यह छठा मौका था जब फ्रांस का कोई राष्ट्राध्यक्ष भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुआ।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 जनवरी को स्टेट डिनर होस्ट किया था। अब इस डिनर का मेन्यू सामने आया है। इसमें सरसों का साग, मक्के की रोटी, केसर बादाम शोरबा, छेना पतुरी, बागान-ए-सब्ज, सब्ज पुलाव, अंजीर कोफ्ता और दाल डेरा जैसी चीजें शामिल थीं। इसके अलावा डेजर्ट में गाजर नजाकत और भारतीय अंदाज वाली फ्रैंच डिश फिरनी मिल फ्यूइले भी रखी गई थी।

मुख्तार के रसूख के मिट्टी में मिलने की कहानी: 19 साल से जेल में, पत्नी 75 हजार की इनामी; 605 करोड़ का साम्राज्य ध्वस्त

मैक्रों 2 दिन के राजकीय दौरे पर भारत आए थे। वे गणतंत्र दिवस परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। स्टेट डिनर के दौरान मुर्मू-मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।

मेन्यू की तस्वीरें…

चारकोल पर रात भर पकाई काली दाल का दाल डेरा
डिनर में कुछ ऐसी चीजें शामिल थीं, जिनको पकाने का तरीका एकदम अलग होता है। इनमें से एक था- दाल का डेरा। यह काली दाल को चारकोल पर रात भर रखकर पकाने के बाद बनता है। एक और डिश में छेना पतुरी थी, जिसमें कॉटेज चीज को केले के पत्तों में पकाया जाता है, इसमें सरसों का फ्लेवर होता है।

डिनर की शुरुआत से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- ये कई मायनों में एक ऐतिहासिक और यादगार क्षण है। शायद ही ऐसा कभी हुआ होगा कि दो देशों के नेता लगातार एक-दूसरे के देशों के राष्ट्र समारोह में मुख्य अतिथि रहे। आज ही के दिन भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त करने के दो साल बाद विश्व का सबसे बड़ा हस्तलिखित संविधान लागू किया था।

UP-पंजाब-हरियाणा में कोल्ड वेव का अलर्ट: MP-राजस्थान में तापमान 3-5º पहुंचा; 12 राज्यों में कोहरा, दिल्ली में फ्लाइट्स लेट

देखिए स्टेट डिनर से जुड़ी कुछ तस्वीरें…

फुटेज में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों राष्ट्रपति भवन में भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ से भी मुलाकात की।

फुटेज में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों राष्ट्रपति भवन में भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ से भी मुलाकात की।

फुटेज राष्ट्रपति भवन का है। इसमें फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिख रहे हैं।

फुटेज राष्ट्रपति भवन का है। इसमें फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिख रहे हैं।

फुटेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राष्ट्रपति भवन पहुंचने का है।

फुटेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राष्ट्रपति भवन पहुंचने का है।

मुर्मू ने कहा- भारत-फ्रांस दो महान गणतंत्र
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- आज हम दुनिया के सामने एक साथ खड़े हैं। दो महान गणतंत्र, जिनका मानव प्रगति में खास योगदान है। जो विचारों में स्वतंत्र, नीतियों में जिम्मेदार और दुनिया की जरूरतों के प्रति संवेदनशील हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी मित्रता की सहजता और हमारी साझेदारी की ताकत हमारे भविष्य की यात्रा को उज्जवल करेगी।

कर्तव्य पथ पर दिखे अयोध्या के रामलला: ISRO की झांकी में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग; गुजरात की झांकी में देश का बेस्ट टूरिज्म विलेज धोर्डो

राष्ट्रध्यक्षों के डिनर की पूरी तैयारी कैसे होती है?

  • किसी देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री जब विदेशी मेहमानों के लिए डिनर पार्टी या भोज का आयोजन करते हैं तो वह बहुत ज्यादा औपचारिक होता है। अगर भारत के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री होस्ट हैं तो आयोजन का स्थान उनकी तरफ से पहले ही तय हो जाता है। उदाहरण के लिए राष्ट्रपति इस भोज को राष्ट्रपति भवन या देश के किसी दूसरी जगह पर आयोजित कर सकते हैं।
  • वेन्यू तय होने के बाद अशोक की लाट से बने इनविटेशन कार्ड विदेशी मेहमानों को भेजे जाते हैं। मेहमान इस कार्ड को एक्सेप्ट करने के बाद जवाब भेजते हैं कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि, काफी हद तक ये सब कुछ दोनों देशों के अधिकारी पहले ही तय कर लेते हैं। विदेशी मेहमानों को क्या खिलाना है, इस पर आखिरी फैसला आयोजन के होस्ट, यानी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री ही लेते हैं।
  • विदेशी मेहमान का मेनू तैयार करने से पहले प्रोटोकॉल ऑफिसर मेहमानों के दफ्तर से पता करते हैं कि उनकी डाइटरी हैबिट्स क्या हैं, उनके कोई मेडिकल इश्यूज तो नहीं है या उनको सबसे ज्यादा क्या खाना पसंद है। इसके बाद अतिथि देवो भव: के विचार से ऐसा मेनू तैयार किया जाता है, जिसे मेहमान दिल से पसंद करें और खाने के बाद उन्हें खुशी हो।

फ्रांस के राष्ट्रपति की भारत दौरे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों शुक्रवार (26 जनवरी) की रात दिल्ली स्थित सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे। स्वदेश वापसी से पहले उनका भारत में आखिरी कार्यक्रम था। मैक्रों यहां रात 9.45 बजे पहुंचे और आधे घंटे से ज्यादा समय तक वहां रहे।

UP-पंजाब-हरियाणा में कोल्ड वेव का अलर्ट: MP-राजस्थान में तापमान 3-5º पहुंचा; 12 राज्यों में कोहरा, दिल्ली में फ्लाइट्स लेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *