यमुनानगर में मिला पाकिस्तानी पार्टी का झंडा: खेत में पेड़ पर लटका था, पाक के पूर्व PM इमरान खान को दी जन्मदिन की बधाई

 

यमुनानगर के खेतों में पेड़ पर पाकिस्तानी पार्टी का झंडा लटका हुआ था।

हरियाणा के यमुनानगर में पाकिस्तानी झंडा मिला है। यह खेत में पेड़ पर लटका हुआ था। जो पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की पार्टी का है। इस पर गुब्बारे भी लगे हुए हैं। पुलिस ने झंडे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पानीपत गैंगरेप के 2 आरोपी काबू: तीसरे मुख्य आरोपी ने पुलिस को देखते ही निगला जहर, मेरठ अस्पताल में दाखिल

जानकारी के मुताबिक, यमुनानगर के बसातियांवाला गांव में यह पेड़ पर लटका हुआ था। जिसमें उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। जिस खेत में यह मिला, वह सुखबीर और रामेश्वर के हैं। पॉपुलर के पेड़ पर लटके झंडे को उन्होंने नीचे उतारा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

शुरुआती जांच के मुताबिक, इसमें इमरान खान को जन्मदिन की बधाई दी गई है। हालांकि यह झंडा यहां कैसे पहुंचा?, इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.हिसार में रोलिंग मशीन में लगी आग: मेटल इंडस्ट्रीज में तेल का पाइप फटा था; लाखों के नुकसान का अनुमान

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *