यमुनानगर पहुंची इनेलो की परिवर्तन यात्रा: अभय चौटाला बोले- प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई पार्टी नहीं, कांग्रेस और भाजपा मिलकर लूट रहे

 

यमुनानगर में पत्रकारों से बात करते अभय चौटाला।

हरियाणा में फरवरी माह से शुरू हुई इनेलो पार्टी की हरियाणा परिवर्तन यात्रा आज यमुनानगर पहुंची, जहां अभय चौटाला और नैना चौटाला का हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

फतेहाबाद में दिव्यांग परिवार का मकान गिरा: सुबह बारिश के दौरान हादसा; बाल-बाल बची सदस्यों की जान; घरेलू सामान पूरा खराब

परिवर्तन रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पूर्व विधायक इनेलो दिलबाग सिंह के कार्यालय पहुंची, जहां अभय चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा की हालत देश-प्रदेश में बहुत खराब है।

यमुनानगर पहुंचे अभय चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता।

यमुनानगर पहुंचे अभय चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता।

अभय बोले- सपने देखने से सत्ता नहीं मिलती
अभय चौटाला ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लाल किले से झंडा लहराने के बाद घमंड से यह कहना कि भाजपा सत्ता में दोबारा आएगी, ठीक नहीं। यह तो जनता तय करेगी कि कौन सत्ता में आएगा, कौन नहीं। केवल सपने देखने से सत्ता नहीं प्राप्त होती। इसके लिए जनता के काम करने पड़ते हैं और जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। आज प्रदेश में हालात इतने खराब है कि जनता का मोह इनसे भंग हो गया है।

गौभक्त दीपक चौहान को जान से मारने की धमकी देने का मामला पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ किया मामला दर्ज

हरियाणा परिवर्तन यात्रा लेकर यमुनानगर पहुंचीं नैना चौटाला।

हरियाणा परिवर्तन यात्रा लेकर यमुनानगर पहुंचीं नैना चौटाला।

यमुनानगर में परिवर्तन यात्रा 3 दिन रुकेगी
अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई पार्टी नहीं है ,कांग्रेस और भाजपा आपस मे मिलकर प्रदेश की जनता को लूट रहे हैं। आज प्रदेश में सड़कों की हालत बद से बदतर है। परिवर्तन यात्रा प्रदेश में एक बार फिर सत्ता में परिवर्तन लाएगी। जिस प्रकार 1987 में इनेलो सत्ता में आई थी, उसी प्रकार फिर से सत्ता स्थापित करेगी। उनकी परिवर्तन यात्रा 3 दिन यहीं रहेगी, जो अभी कई गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी।

 

खबरें और भी हैं…

.
हरियाली तीज पर छात्राओं ने हाथों में लगाई सुंदर-सुंदर मेहंदी प्रतियोगिता में स्वीटी, काजल, प्रीति, शाईन, कशिश व दीक्षा रही प्रथम

Follow us on Google News:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *