मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: मोदी ने संदेशखाली पीड़ित BJP कैंडिडेट से बात की; महाकाल में रंगपंचमी पर रंग-गुलाल बैन; चीनी राजदूत को सफाई देने पहुंचे पाक PM

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; PM Modi, Arvind Kejriwal ED Case | Pakistan Naval Base Attack

32 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा प्रत्याशी से बातचीत की रही, उन्होंने पश्चिम बंगाल की पार्टी कैंडिडेट को शक्ति स्वरूपा बताया। एक खबर उज्जैन के महाकाल मंदिर से जुड़ी रही, यहां रंगपंचमी के लिए गाइडलाइन जारी की गई है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और ED रिमांड के खिलाफ दाखिल याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
  2. दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक होगी। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी।
  3. IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. PM मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की, उन्हें शक्ति स्वरूपा बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बशीरहाट की भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा से बात की। उन्होंने रेखा को शक्ति स्वरूपा बताया। रेखा ने ही संदेशखाली में यौन शोषण का मुद्दा उठाया था। मोदी ने उनके चुनाव कैंपेन के बारे में भी बात की। रेखा ने मोदी से कहा कि आप संदेशखाली की महिलाओं के लिए भगवान के समान हैं। ऐसा लग रहा है कि रामजी का हाथ हमारे सिर पर है।

ये खबर अहम क्यों है: सूत्रों के मुताबिक टिकट के लिए गैंगरेप विक्टिम रेखा पात्रा का नाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आगे किया था। हालांकि, एक और विक्टिम का नाम भी चल रहा था। इन्हीं महिलाओं ने शाहजहां शेख के लोगों पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया था। संदेशखाली का मामला सामने के बाद शुभेंदु लगातार वहां जा रहे थे। उन्होंने विक्टिम महिलाओं से मुलाकात भी की थी। पिछली बार बशीरहाट सीट से भाजपा के सायंतन बसु उम्मीदवार थे। 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से TMC की नुसरत जहां जीती थीं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. BJP सांसद दिलीप घोष बोले- ममता अपना पिता तय करें, TMC ने इलेक्शन कमीशन से शिकायत की

TMC ने दिलीप घोष का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ममता पर टिप्पणी की है। हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है ये स्पष्ट नहीं है।

TMC ने दिलीप घोष का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ममता पर टिप्पणी की है। हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है ये स्पष्ट नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस ने X पर भाजपा सांसद दिलीप घोष का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें घोष कहते दिख रहे हैं- ममता जब गोवा जाती हैं तो खुद को गोवा की बेटी और त्रिपुरा में त्रिपुरा की बेटी बताती हैं। वे तय करें कि उनके पिता कौन है। किसी की भी बेटी बन जाना अच्छा नहीं है। इधर, TMC ने आपत्तिजनक टिप्पणी और आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में घोष के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। साथ ही घोष से माफी की मांग की है।

TMC बोली- घोष ने मां दुर्गा के पूर्वजों पर सवाल उठाए थे: TMC ने घोष का वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा, ‘मां दुर्गा के पूर्वजों से लेकर ममता के वंश पर सवाल उठाने वाले दिलीप घोष का नैतिक दिवालियापन हो चुका है। घोष के मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है।’ दरअसल, दिलीप घोष ने 2021 में कहा था- भगवान राम एक राजा थे। कुछ लोग उन्हें अवतार मानते हैं। हम उनके पूर्वजों के नाम जानते हैं। क्या हम दुर्गा के पूर्वजों के बारे में जानते हैं? घोष के बयान पर काफी विवाद हुआ था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. रंगपंचमी पर महाकाल में रंग-गुलाल बैन,आग की घटना के बाद गाइडलाइन जारी की गई
उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में रंगपंचमी (29 मार्च) को रंग और गुलाल ले जाने पर बैन लगा दिया गया है। प्रशासन ने यह फैसला होली पर गर्भगृह में आग लगने की घटना के बाद लिया है। कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि मंदिर प्रबंधन समिति रंगपंचमी के लिए टेसू (पलाश) के फूलों से बने हर्बल रंग उपलब्ध कराएगी। पुजारी-पुरोहित को भी गर्भगृह में रंगपंचमी पर प्रतीकात्मक होली खेलने की अनुमति होगी।

किस घटना के बाद गाइडलाइन जारी हुई: 25 मार्च होली की सुबह 5.49 बजे महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती की जा रही थी। उस दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। भक्त भगवान महाकाल के साथ होली खेल रहे थे। तभी आरती के दौरान सुबह 5.49 बजे अचानक आग भभक गई, जिससे मंदिर के पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. CSK ने गुजरात टाइटंस (GT) को 63 रन से हराया, शिवम-रचिन की विस्फोटक पारियां

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL-2024 के 7वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को 63 रन से हरा दिया। चेन्नई ने चेपॉक स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बनाए। 207 रन का टारगेट चेज कर रही गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। CSK के रचिन रवींद्र (20 बॉल पर 46 रन) और शिवम दुबे (23 बॉल पर 51 रन) ने विस्फोटक पारियां खेलीं

CSK की लगातार दूसरी जीत: इस सीजन में CSK की यह लगातार दूसरी जीत है। इस जीत से CSK 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। चेन्नई ने सीजन ओपनर में RCB को इसी मैदान पर हराया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. US के मैरीलैंड में शिप टकराने से ब्रिज ढहा, कार्गो शिप पर मौजूद सभी 22 लोग भारतीय

जहाज के टकराने के बाद 'फ्रांसिस स्कॉट की' ब्रिज ढह गया। सोशल मीडिया पर यह फुटेज वायरल हो रहा है।

जहाज के टकराने के बाद ‘फ्रांसिस स्कॉट की’ ब्रिज ढह गया। सोशल मीडिया पर यह फुटेज वायरल हो रहा है।

अमेरिका के मैरीलैंड में एक कार्गो शिप ब्रिज से टकराया गया। जिससे ब्रिज ढह गया और जहाज में आग लग गई। सिंगापुर के झंडे वाला ‘दाली शिप’ श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां और लोग पानी में गिर गए। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, अब तक 7 लोग लापता हैं, 2 लोगों को पानी से निकाला गया। शिप पर सवार सभी 22 भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

दाली शिप 948 फीट लंबा: ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बताया कि ब्रिज पर हादसे के बाद सभी लेन बंद कर दी गई हैं और ट्रैफिक रोक दिया गया है। दाली जहाज 948 फीट लंबा था। यह 22 अप्रैल को श्रीलंका पहुंचने वाला था। ‘फ्रांसिस की ब्रिज’ को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. चीनी राजदूत को सफाई देने पहुंचे पाक PM, फिदायीन हमले में चीन के 5 नागरिक मारे गए थे

इस्लामाबाद में चीन के राजदूत से मुलाकात करते हुए पाक PM शाहबाज शरीफ।

इस्लामाबाद में चीन के राजदूत से मुलाकात करते हुए पाक PM शाहबाज शरीफ।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए फिदायीन हमले में 5 चीनी इंजीनियरों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई। हमला उस वक्त हुआ जब चीन के इंजीनियरों की गाड़ी बेशम शहर से गुजर रही थी। आतंकी हमले के घंटे भर बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ इस्लामाबाद पहुंचे और चीन के राजदूत से मुलाकात कर सफाई दी। शरीफ ने राजदूत को आश्वासन दिया कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

BLA का हाथ होने की आशंका: इस हमले के पीछे बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत ग्वादर पोर्ट का ज्यादातर मैनेजमेंट चीनी कंपनियों के पास है। ​​पाकिस्तान के आतंकी संगठनों को लगता है कि चीनी नागरिकों की वजह से उनकी कम्युनिटी या इलाकों को नुकसान हो रहा है और वो उनके कारोबार छीन रहे हैं।

चीनी नागरिकों के लिए अलग प्रोटेक्शन यूनिट: 2014 में पाकिस्तान सरकार ने चीन के नागरिकों की सिक्योरिटी के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट बनाई थी। इसमें 4 हजार से ज्यादा सिक्योरिटी ऑफिशियल्स शामिल हैं। ज्यादातर सिक्योरिटी अफसर फौज से ताल्लुक रखते हैं। ये यूनिट 7567 चीनी नागरिकों को स्पेशल सिक्योरिटी मुहैया कराती है। इनमें ज्यादातर वो अफसर और वर्कर हैं जो CPEC से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. मुंबई पहली बार एशिया की बिलेनियर कैपिटल बनी, यहां एक साल में 26 अरबपति बढ़े
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन गई है। मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। 603 वर्ग किलोमीटर के एरिया वाले इस शहर में 92 अरबपति रहते हैं, जबकि बीजिंग के 16,000 वर्ग किलोमीटर में 91 अरबपति हैं।

बीजिंग को पीछे छोड़ा: ‘हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट’ के मुताबिक, पिछले एक साल में मुंबई में 26 नए लोग बिलेनियर बने हैं, जबकि बीजिंग में इस दौरान 18 लोग इस लिस्ट से बाहर हुए हैं। चीन में 814 बिलेनियर रहते हैं, जबकि भारत में 271 बिलेनियर हैं।

मुंबई दुनिया में तीसरे नंबर पर: मुंबई ग्लोबली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर न्यूयॉर्क हैं, यहां 119 बिलेनियर रहते हैं, जबकि लंदन दूसरे नंबर पर है, यहां 97 लोग अरबपति हैं। बिलेनियर उन लोगों को कहा जाता है जिनके पास 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा (करीब 8,333 करोड़ रुपए) की संपत्ति है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: ‌BJP के 3 और लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान: 2 सीटें राजस्थान और एक सीट मणिपुर की; अब तक 405 प्रत्याशियों के नाम सामने आए (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: कांग्रेस की 7वीं लिस्ट, 5 कैंडिडेट्स के नाम: छत्तीसगढ़ के 4 और तमिलनाडु का एक प्रत्याशी घोषित; अब तक 195 नाम फाइनल (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: कई वर्कर्स हिरासत में; अमेरिका ने कहा- निष्‍पक्ष और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया की उम्मीद (पढ़ें पूरी खबर)
  4. पॉलिटिक्स: ‌हिमाचल BJP ने कांग्रेस के 6 बागियों को दिया टिकट: विधानसभा उपचुनाव के लिए गुजरात, प.बंगाल और कर्नाटक के 8 उम्मीदवार भी तय (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: ‌सोनम वांगचुक ने 21वें दिन अनशन तोड़ा: बोले- आंदोलन खत्म नहीं हुआ, अब महिलाएं भूख हड़ताल करेंगी; लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने की मांग (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: कर्नाटक मिनिस्टर बोले- मोदी-मोदी चिल्लाने वाले स्टूडेंट्स को थप्पड़ मारो: भाजपा ने कहा- इससे युवा वोटर्स डर जाएंगे, चुनाव आयोग में शिकायत की (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: तालिबान अवैध संबंध पर पत्थर मारकर सजा देगा: महिलाओं को सरेआम कोड़े भी मारे जाएंगे, कहा- हम देश में शरिया लागू करके रहेंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: चीन बोला- भारत ने 1987 में अरुणाचल पर कब्जा किया: वो हमारा हिस्सा; जयशंकर ने कहा था- ड्रैगन सीमा समझौतों को नहीं मानता (पढ़ें पूरी खबर)
  9. डिप्लोमेसी: भारत बोला- पाकिस्तान हमें लेक्चर न दे: जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर जवाब दिया- लादेन वहीं मिला था, उनका आतंकवाद पर रिकॉर्ड बेहद खराब (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

मथुरा की 150 साल पुरानी जूता मार होली

लोग स्नेह से एक-दूसरे को गले लगाते हैं, फिर गलती का एहसास कराने के लिए जूता मारते हैं।

लोग स्नेह से एक-दूसरे को गले लगाते हैं, फिर गलती का एहसास कराने के लिए जूता मारते हैं।

मथुरा के बछगांव में 150 साल से एक अनोखी परंपरा चली आ रही है। यहां बड़े पहले अपने से छोटी उम्र के लोगों को गुलाल लगाते हैं, फिर उनके सिर पर जूता मारकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। बछगांव में 7 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। गांव के लोग बताते हैं कि प्रह्लाद के सकुशल बचने के बाद लोगों ने हिरण्यकश्यप के लोगों को जूते मारे थे। उसी परंपरा का निर्वहन आज भी किया जाता है।
पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *