मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: भारत आ रहे जहाज पर ड्रोन अटैक; गूंगा पहलवान भी लौटाएंगे पद्मश्री; रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 1 मिनट 24 सेकेंड में पूरी होगी

 

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: भारत आ रहे जहाज पर ड्रोन अटैक; गूंगा पहलवान भी लौटाएंगे पद्मश्री; रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 1 मिनट 24 सेकेंड में पूरी होगी

 

कल की बड़ी खबर हिंद महासागर में एक ऑयल शिप पर हुए ड्रोन अटैक की रही। एक खबर उस एथलीट की रही, जिसने पद्मश्री सम्मान लौटाने की बात कही है। हम आपको यह भी बताएंगे कि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का तय मुहूर्त क्या है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

  1. कोलकाता में 1 लाख लोग भगवद् गीता का सामूहिक पाठ करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. भारत आ रहे जहाज पर हिंद महासागर में ड्रोन अटैक, इस पर 20 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार हैं

ऑयल शिप की यह तस्वीर इंडियन कोस्ट गार्ड ने खींची है। शिप का नाम एमवी केम प्लूटो है।

ऑयल शिप की यह तस्वीर इंडियन कोस्ट गार्ड ने खींची है। शिप का नाम एमवी केम प्लूटो है।

सऊदी से भारत आ रहे एक ऑयल शिप पर ड्रोन अटैक हुआ। इंडियन नेवी के मुताबिक, इस जहाज पर 20 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार हैं। ये इजराइली जहाज है, जो सऊदी अरब से कर्नाटक के मंगलुरु आ रहा था। ड्रोन अटैक में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन जहाज पर आग लग गई। हालांकि इस पर काबू पा लिया गया।

ये खबर अहम क्यों है: हमला के वक्त जहाज पोरबंदर तट से 217 नॉटिकल मील (समुद्री मील) दूर था। यह इलाका भारत के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) से बाहर पड़ता है। जानकारी मिलने के बाद नेवी ने शिप को ट्रैक किया। साथ ही उसे एस्कॉर्ट करने के लिए वॉरशिप भेजा। ऑयल शिप 11 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जिसके 25 दिसंबर को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

EEZ क्या होता है: किसी भी देश का एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन आमतौर पर 200 समुद्री मील तक फैला होता है। एक समुद्री मील में 1.852 किमी होता है। यानी 200 समुद्री मील का मतलब 370.4 किमी। EEZ में मौजूद नेचुरल रिसोर्सेज (तेल-गैस) पर संबधित देश का अधिकार हो

2. बजरंग के बाद अब गूंगा पहलवान लौटाएंगे पद्मश्री, कहा- देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी फैसला लें

तस्वीर साल 2021 की है। जिसमें पहलवान वीरेंद्र सिंह पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री अवॉर्ड ले रहे हैं।

तस्वीर साल 2021 की है। जिसमें पहलवान वीरेंद्र सिंह पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री अवॉर्ड ले रहे हैं।

बजरंग पूनिया के बाद अब वीरेंद्र सिंह ने भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है। उन्हें 2021 में यह सम्मान मिला था। वीरेंद्र डेफलंपिक्स के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्हें गूंगा पहलवान के नाम से भी जाना जाता है। वीरेंद्र ने सोशल मीडिया X पर सचिन तेंदुलकर और नीरज चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा कि मुझे अपनी बहन साक्षी मलिक पर गर्व है। देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से भी अनुरोध करूंगा कि वो भी अपना निर्णय लें।

ये खबर अहम क्यों है: दो दिन के भीतर ये दूसरी बार है, जब किसी एथलीट ने पद्मश्री लौटाने की बात की है। एक दिन पहले ही बजरंग पूनिया यह अवॉर्ड प्रधानमंत्री आवास के बाहर रख आए थे। इससे पहले साक्षी मलिक कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। एथलीट्स ने ये कदम बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष चुने जाने के बाद उठाए हैं।

अवॉर्ड वापसी की वजह: इसी साल जनवरी में कुछ महिला पहलवानों ने WFI के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट सहित देश के टॉप रेसलर्स ने बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। ​इनका कहना है कि अब संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के बाद न्याय की कोई उम्मीद नहीं बची है।

3. रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 1.24 मिनट में पूरी होगी, 20 जनवरी से तीन दिन बंद रहेंगे दर्शन

राम मंदिर गर्भगृह की फिनिशिंग पूरी हो चुकी है। रामलला के सिंहासन पर अब सोने की परत चढ़ाई जाएगी। 31 जनवरी तक गर्भगृह के ऊपर का फ्लोर भी बनकर तैयार हो जाएगा।

राम मंदिर गर्भगृह की फिनिशिंग पूरी हो चुकी है। रामलला के सिंहासन पर अब सोने की परत चढ़ाई जाएगी। 31 जनवरी तक गर्भगृह के ऊपर का फ्लोर भी बनकर तैयार हो जाएगा।

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महज 1 मिनट 24 सेकेंड में पूरी होगी। काशी के पंडितों ने यह मुहूर्त तय किया है। 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से मूल मुहूर्त होगा, जो 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक चलेगा। यूपी पुलिस ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए 20 से 22 जनवरी तक आम लोगों के लिए भगवान राम के दर्शन बंद रहेंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से दर्शन की अनुमति रहेगी।

ये खबर अहम क्यों है: 121 वैदिक और कर्मकांडी ब्राह्मणों के साथ यह भारत का सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान होगा। प्राण-प्रतिष्ठा से पहले कुल 60 घंटे तक यज्ञ, हवन, 4 वेदों का परायण और कर्मकांडों का वाचन होगा। काशी के वैदिक ब्राह्मणों और इतिहासकारों का कहना है कि 1500 साल बाद देश में इस तरह का भव्य धार्मिक अनुष्ठान देखने को मिलेगा।

अयोध्या में क्या तैयारियां चल रही हैं: सड़कें, चौराहे, राम की पैड़ी से लेकर सरयू के घाटों तक, हर कोना सजाया जा रहा है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम 95% पूरा हो गया है। रेलवे स्टेशन भी मंदिर के लुक में तैयार हो रहा है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ, जम्मू समेत देश के कई इलाकों से अयोध्या के लिए एक हजार ट्रेनें चलेंगीं। अनुमान है कि राम मंदिर के उद्घाटन के बाद हर रोज 2 लाख श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। खास मौकों पर ये संख्या 5 लाख से ज्यादा हो सकती है।भगवद् गीता ही जीवन का अलसी सार है: विजयपाल सिंह एक साथ किया गया गीता के तीन श्लोकों का उच्चारण

4. जम्मू के अखनूर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को ढेर किया
आर्मी ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने बताया कि निगरानी कैमरे में चार आतंकियों को देखा गया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उन पर फायरिंग की। बाद में तीन आतंकी एक शव को घसीटते हुए इंटरनेशनल बॉर्डर के पार ले जाते दिखे।

ये खबर अहम क्यों है: अखनूर राजौरी से करीब 66 किमी दूर है, जहां 21 दिसंबर को आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था। इसमें पांच जवान शहीद हो गए।

मामले में क्या एक्शन लिया गया: हमले में शामिल आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है। राजौरी और पुंछ में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है। जवानों पर हमले के बाद जिन 8 लोगों से पूछताछ की गई, उनमें से 3 के शव बरामद हुए हैं। वहीं 5 गंभीर रूप से घायल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में कांग्रेस प्रभारी बदले, प्रियंका से UP की जिम्मेदारी वापस ली

21 दिसंबर को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी, उसके बाद ये नियुक्तियां की गई हैं।

21 दिसंबर को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी, उसके बाद ये नियुक्तियां की गई हैं।

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस प्रभारी पद से हटा कर अविनाश पांडे को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि प्रियंका महासचिव बनी रहेंगी। सचिन पायलट को छत्तीसगढ़, रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र, देवेंद्र यादव को पंजाब और रणदीप सुरजेवाला को कर्नाटक का प्रभार मिला है। असम के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश और दीपक बाबरिया के पास दिल्ली और हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार है।

बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली हार के बाद कांग्रेस की नजर 2024 लोकसभा चुनाव पर है। पार्टी ने 21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक बुलाई थी, जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। एक दिन बाद यानी 22 दिसंबर को कांग्रेस ने मैनिफेस्टो कमेटी बनाने का भी ऐलान किया था।

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…सफीदों में मृतकों के वोट काटने का काम शुरू

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. कोविड: देश में 4 घंटे में 752 मामले, 4 की मौत: केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस; WHO ने कहा- 1 महीने में संक्रमण 5
  2. क्राइम: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी को पीटने का आरोप: कान का पर्दा फटा, मोबाइल भी तोड़ा; पहली पत्नी से भी चल रहा मुकदमा
  3. विजिलेंस की रिपोर्ट: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नकली दवाएं: BJP बोली- केजरीवाल इसके व्यापारी; LG ने कहा- CBI जांच करवाए
  4. बिजनेस: वित्त मंत्रालय ने IMF रिपोर्ट पर असहमति जताई: कहा- 2028 तक देश पर GDP का 100% कर्ज का अनुमान गलत, 2002 की तुलना में कर्ज कम
  5. क्रिकेट: चोटिल सूर्या अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं: हार्दिक के खेलने पर भी संशय; दोनों टीमों को तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है
  6. इंटरनेशनल: 300 भारतीयों की तस्करी का आरोप: फ्रांस की पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया; भारतीय दूतावास भी जांच में ज

अब खबर हटके…

दिल्ली हाइकोर्ट ने कहा- पत्नी का व्रत न रखना क्रूरता नहीं
करवा चौथ का व्रत न रखने पर एक पति ने इसे पत्नी की क्रूरता बताया और कोर्ट पहुंच गया। ट्रायल कोर्ट ने दोनों का तलाक मंजूर कर लिया। वहीं पत्नी ने खुद को क्रूर बताए जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि व्रत रखना पसंद का मामला है। कुछ धार्मिक कर्तव्यों का पालन न करने को क्रूरता नहीं कहा जा सकता।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए

लव मैरिज को लेकर किया हमला

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *