मुंबई में BARC क्वॉर्टर में लड़की से गैंगरेप: पड़ोस के लड़के ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश किया, फिर दो लड़कों ने दुष्कर्म किया

 

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने दोनों को 20 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मुंबई के चेंबूर इलाके में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) क्वार्टर के एक फ्लैट में 19 साल की स्टूडेंट के साथ गैंगरेप किया गया। चेंबूर पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई में BARC क्वॉर्टर में लड़की से गैंगरेप: पड़ोस के लड़के ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश किया, फिर दो लड़कों ने दुष्कर्म किया

पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक लड़की का पड़ोसी है। घटना वाले दिन लड़की उसके घर कुछ सामान लेने गई थी। युवक ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर अपने दोस्त को बुलाकर बारी-बारी से पीड़िता का रेप किया।

होश आने पर लड़की ने पुलिस में शिकायत की। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376, 376 (डी), 328 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने दोनों को 20 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

लड़की और आरोपी दोनों के पिता BARC में काम करते हैं
चेंबूर पुलिस के मुताबिक, घटना 15-16 नवंबर की रात 10 बजे से 12:30 बजे के बीच हुई। लड़की अपनी मां और बहन के साथ पालघर जिले के भोइसर में रहती है। मगर उसके पिता भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में काम करते हैं। उन्हें एक साल पहले ही कॉम्प्लेक्स की एक इमारत में फ्लैट दिया गया।

लड़की अक्सर अपने पिता के पास आकर रहती थी। घटना वाले दिन भी वह अपने पिता के पास रहने आई थी।

पीड़िता सामान लेने आरोपी के घर गई, बेहोश कर रेप हुआ
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में से एक की पहचान अजीत कुमार यादव (26) के रूप में हुई और उसके पिता भी BARC कर्मचारी हैं। अजीत और पीड़िता एक-दूसरे को जानते थे। घटना के दिन, अजीत ने गोवंडी निवासी अपने दोस्त प्रभाकर यादव (30) को अपने घर इनवाइट किया था। अजीत का परिवार बाहर गया था और इसलिए उसने अपने दोस्त को अपने फ्लैट पर बुलाया।

15 नवंबर की रात 9 बजे करीब पीड़िता अपने घर खाना बना रही थी। तभी उसे कुछ सामान की जरूरत पड़ी। वह अजीत के घर आई। अजीत ने उसे स्प्राइट की बोतल दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कुछ घूंट पीने के बाद, पीड़िता बेहोश हो गई। फिर दोनों लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।

पुलिस ने आरोपी के घर से नशीली कोल्ड-ड्रिंक के सैंपल लिए
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, लड़की को रात में 12:30 बजे के आसपास होश आया, तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ रेप किया गया है और वह अपने फ्लैट में भाग गई। फिर उसने बिल्डिंग में रहने वाले अपने कुछ करीबी दोस्तों को इस घटना के बारे में बताया।

फिर पीड़िता ने 16 नवंबर को पुलिस को अपना बयान दिया, जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। दोनों को पुलिस ने एक ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें 20 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इस बीच, पुलिस ने आरोपियों के घर से नशीली कोल्ड-ड्रिंक के नमूने प्राप्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए फोरेंसिक विभाग में भेजा गया है।

फरीदाबाद में पति-पत्नी ने जहर खाकर किया सुसाइड: 2015 में हुई थी शादी; दोनों में रहता था मनमुटाव, चाचा ने पाला-पोषा था

ये खबर भी पढ़ें…

कोझिकोड में नशीला पदार्थ देकर कॉलेज स्टूडेंट से रेप, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक गए आरोपी

केरल के कोझिकोड में एक कॉलेज स्टूडेंट को नशीला पदार्थ पिलाकर रेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रेप के बाद लड़की को बेहोशी की हालत में कोझिकोड को वायनाड से जोड़ने वाली थामरास्सेरी चुरम (पहाड़ी दर्रा) में फेंक गए।

पुलिस के मुताबिक, लड़की कॉलेज हॉस्टल में रहती है। 30 मई को वह हॉस्टल नहीं पहुंची तो कॉलेज मैनेजमेंट ने घर पर फोन किया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पढ़ें पूरी खबर…

 

खबरें और भी हैं…

.
दूसरे दिन गोहाना के एक्सईएन नवीन सहरावत ने की पालिका विकास कार्यों की जांच गलियों व निकासी नाले-नालियों को मौके पर पहुंचकर जांचा 35 करोड़ रुपए के पालिका घोटाले की 17 एक्सईनों द्वारा की जा रही है जांच

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *