माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा -1°: गुलमर्ग में तापमान -8°, बर्फ में फंसे पर्यटकों का रेस्क्यू; MP के कई शहरों में कोहरा

माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा -1°: गुलमर्ग में तापमान -8°, बर्फ में फंसे पर्यटकों का रेस्क्यू; MP के कई शहरों में कोहरा

कश्मीर में खासी बर्फबारी हुई है। रास्तों पर जमी बर्फ हटाई जा रही है।(13 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर.

भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार (18 दिसंबर) को पारा -8 डिग्री पर पहुंच गया। राजस्थान का माउंट आबू में रविवार के बाद आज भी पारा -1 डिग्री पर है। पहाड़ों पर हुए स्नो फॉल के कारण मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में सीजन में पहली बार पारा 3.5°C दर्ज किया गया। एमपी के पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

(13 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर.

गुलमर्ग में रविवार को भारी बर्फबारी हुई। इसके कारण रास्ते जाम हो गए हैं। पर्यटक वाहनों समेत बर्फ में फंस गए। इसके बाद प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद पर्यटकों और उनके वाहनों को बर्फ से बाहर निकाला। साथ ही बर्फबारी के कारण मुश्किल में आए स्थानीय लोगों का भी रेस्क्यू किया।

गुलमर्ग में रास्ते बर्फबारी के कारण ब्लॉक हो गए हैं। प्रशासन रास्ता क्लियर करने में जुटा है।

गुलमर्ग में रास्ते बर्फबारी के कारण ब्लॉक हो गए हैं। प्रशासन रास्ता क्लियर करने में जुटा है।

शनिवार को भी रेस्क्यू किए गए थे 61 टूरिस्ट
गुलमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ वसीम राजा ने कहा कि मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी होने की जानकारी नहीं दी। गुलमर्ग में काफी टूरिस्ट आए हैं। कई पर्यटकों का रेस्क्यू किया गया है। बर्फ में फंसे वाहन भी निकाले। प्रशासन एक्टिव मोड पर है।

शनिवार 16 दिसंबर को भी गुलमर्ग में फंसे 61 टूरिस्ट का रेस्क्यू किया गया था, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। ये रेस्क्यू चिनार वॉरियर्स ने किया था। पर्यटकों को खाना, गर्म कपड़े और रूम हीटर्स उपलब्ध कराए गए। साथ ही रामहॉल और तारतपोरा में मेडिकल कैंप भी लगाया गया था।

गुलमर्ग में रविवार को पारा माइनस 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनंतनाग में तापमान – 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 1.1 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।(11 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर…

दिल्ली में हवा जहरीली, AQI का स्तर 333
8 दिसंबर की सुबह दिल्ली में न्यूनतम पारा 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह औसत से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। वहीं, सोमवार सुबह दिल्ली का AQI 333 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब की कैटेगरी में आता है। वहीं, रात में बढ़ी ठिठुरन के कारण लोग अलाव तापते नजर आए।

दिल्ली में ठिठुरन से बचने के लिए लोग अलाव जलाते नजर आए।

दिल्ली में ठिठुरन से बचने के लिए लोग अलाव जलाते नजर आए।

माउंट आबू में 13 दिन से ‘बर्फीली’ सर्दी पड़ रही है। यहां लगातार पारा माइनस में बना हुआ है।

माउंट आबू में 13 दिन से ‘बर्फीली’ सर्दी पड़ रही है। यहां लगातार पारा माइनस में बना हुआ है।

अब जानिए राज्यों के मौसम का हाल…

MP में बारिश से पहले तेज सर्दी:इंदौर, उज्जैन में सीजन की सबसे सर्द रात; भोपाल, ग्वालियर में भी ठिठुरन बढ़ी

इंदौर में रात का तापमान पहली बार 12.6, उज्जैन में 10 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर में लगातार 8वें दिन से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है।

इंदौर में रात का तापमान पहली बार 12.6, उज्जैन में 10 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर में लगातार 8वें दिन से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है।

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार सुबह कड़ाके की ठंड रही। प्रदेश में सबसे सर्द रात पचमढ़ी की रही। रविवार रात पारा 6.4 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन में सबसे कम है। इंदौर और उज्जैन में भी इस सीजन की सबसे सर्द रात रही

यूपी में सीजन में पहली बार पारा 3.5°C पहुंचा:बरेली सबसे ठंडा, 10 शहरों में कोहरे का अलर्ट, 5 दिन बादल; जनवरी में कड़ाके की ठंड

यूपी के कानपुर में घना कोहरा छाया रहा, तापमान 5.7°C दर्ज किया गया।

यूपी के कानपुर में घना कोहरा छाया रहा, तापमान 5.7°C दर्ज किया गया।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का असर अब उत्तर प्रदेश पर पड़ना शुरू हो गया है। यहां के कई शहरों का पारा तेजी से गिरने लगा है। बरेली में रविवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान 3.5°C तक पहुंच गया

छत्तीसगढ़ – सरगुजा में चल रही शीतलहर, पारा 6.3 डिग्री:प्रदेश में अगले 3 दिन में पड़ेगी कड़ाके की ठंड; 2 से 3 डिग्री गिर सकता है तापमान

रायपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

रायपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही हवाओं के चलते सरगुजा संभाग में शीत लहर चल रही है। रविवार को अंबिकापुर में रात का तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बलरामपुर में 7.01 और कोरिया में 8.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

राजस्थान के 10 जिलों में बारिश की संभावना:माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा माइनस में; फतेहपुर-चूरू में गिरा तापमान

सीकर के फतेहपुर में आज सुबह छाया घना कोहरा। यहां आज न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सीकर के फतेहपुर में आज सुबह छाया घना कोहरा। यहां आज न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उत्तर भारत से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण राजस्थान के शहरों के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फतेहपुर, चूरू, कोटा के मिनिमम तापमान में आज गिरावट हुई। फतेहपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। हिल स्टेशन माउंट आबू में आज दूसरे दिन भी पारा माइनस में रहा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बीकानेर, जोधपुर संभाग के 10 जिलों में 23 दिसंबर से बारिश हो सकती है(13 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर.

 

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *