महिला अग्रवाल वैश्य समाज की जिलाध्यक्ष बनी सरोज गोयल

एस• के• मित्तल
सफीदों, सफीदों की समाजसेविका सरोज गोयल को महिला अग्रवाल वैश्य समाज की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी इस नियुक्ति से नगर के वैश्य महिलाओं व अग्रबंधुओं में खुशी की लहर है तथा उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गौरतलब है कि सरोज गोयल इससे पूर्व संस्था की सफीदों विधानसभा अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहीं थी। सरोज गोयल की जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला से सलाह-मशविरा करके महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ ने उनके द्वारा महिलाओं के प्रति किए गए बेहतरीन कार्यों को लेकर की है। अपनी नियुक्ति पर सरोज गोयल ने संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला व महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ समेत समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है।
यह भी देखें:-
नेहा सिंह राठौर के गाने को लेकर देशी कलाकार ने धो डाला… 
अपने संबोधन में सरोज गोयल ने कहा कि समाज ने उनके ऊपर तो विश्वास व्यक्त किया है, उसके ऊपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उनका प्रयास रहेगा कि पूरे जींद जिला में वैश्य समाज की महिलाओं को संगठित करके उनको राजनीतिक व सामाजिक तौर पर आगे लाया जाए। वे जल्द ही जींद जिला के अंतर्गत आने वाले जींद, जुलाना, उचाना, नरवाना व सफीदों विधानसभाओं का दौरा करेंगी। सभी स्थानों पर वैश्य महिलाओं से चर्चा करके वहां की कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा।
YouTube पर यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!