भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छठा दिन: राहुल बोले- असम सरकार देश में सबसे भ्रष्ट, जनता को लूट रही भाजपा

 

असम के शिवसागर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राहुल गांधी।

कांग्रेस की भारत जोड़ा न्याय यात्रा का आज छठा दिन है। यात्रा आज असम में ही आगे बढ़ेगी। गुरुवार को यात्रा नगालैंड से असम पहुंची। असम के शिवसागर जिले में राहुल ने आमसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा- भाजपा और RSS देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय कर रही है। भारत जोड़ा न्याय यात्रा का लक्ष्य हर धर्म, हर जाति के लोगों को एकजुट करने के साथ इस अन्याय के खिलाफ लड़ना भी है।

दिल्ली के पीतमपुरा के मकान में आग, 5 की मौत: फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; 6 लोगों को रेस्क्यू किया

राहुल ने असम में भाजपा की हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- असम में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। भाजपा देश में नफरत फैलाने के साथ जनता का पैसा लूट रही है। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम का मुद्दा उठाएंगे।

राहुल ने कहा- मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ है। PM मोदी आज तक वहां नहीं गए। नगालैंड में पीएम ने बड़े वादे किए थे। वहां के लोग पूछ रहे हैं कि PM के वादों का क्या हुआ। ऐसी ही चीजें असम में भी हो रही हैं।

उधर असम के जोरहाट में यात्रा का रास्ता बदलने पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा और इसके मुख्य आयोजक केबी बायजू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांचवें दिन की तस्वीरें…

असम के जोरहाट में यात्रा के दौरान लोगों का अभिवादन करते राहुल गांधी।

असम के जोरहाट में यात्रा के दौरान लोगों का अभिवादन करते राहुल गांधी।

असम के जोरहाट जिले में ही बस की छत से लोगों को संबोधित करते राहुल गांधी।

असम के जोरहाट जिले में ही बस की छत से लोगों को संबोधित करते राहुल गांधी।

राहुल की यात्रा के रास्ते पर जगह-जगह लोग उनका स्वागत करने उमड़े।

राहुल की यात्रा के रास्ते पर जगह-जगह लोग उनका स्वागत करने उमड़े।

राहुल 25 जनवरी तक असम में रहेंगे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि असम में न्याय यात्रा 25 जनवरी तक होगी। असम सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा यहां सफल न हो। हालांकि, हमें विश्वास है कि युवाओं और महिलाओं सहित असम के सभी वर्ग राहुल गांधी की बात सुनेंगे।

CBI कोर्ट में गवाह ने यासीन मलिक को पहचाना: कहा-मलिक ने ही वायुसेना के 4 जवानों को मारा; टेरर फंडिंग केस में सुनवाई 14 फरवरी को

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चौथे दिन बुधवार (17 जनवरी) को राहुल गांधी नगालैंड में थे। उन्होंने सुबह 9 बजे नगालैंड के वीकेटाउन, झुनहाबोटो से यात्रा की शुरुआत की। मोकोकचुंग में उन्होंने सभा ली। इसके बाद यात्रा चुचुयिम्बेंग गांव और रांगकोंग पहुंची। इसके बाद यात्रा तुली पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह यात्रा असम रवाना हुई थी।

14 जनवरी से अब तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा सिलसिलेवार पढ़िए…

14 जनवरी- न्याय यात्रा का पहला दिन: राहुल बोले- PM मोदी मणिपुर के आंसू पोछने नहीं आए
14 जनवरी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज किया। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा। इसलिए पैदल के साथ-साथ बस यात्रा का फैसला किया। सवाल उठा कि यात्रा कहां से शुरू करें, किसी ने कहा वेस्ट से करो, किसी ने ईस्ट बताया।

राहुल बोले कि मैंने साफ कहा- अगली भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ मणिपुर से शुरू हो सकती है। मणिपुर में BJP की नफरत की राजनीति है। मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से शुरू हुई।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से शुरू हुई।

न्याय यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी थौबल में रात में मशाल लेकर सड़क पर चले।

न्याय यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी थौबल में रात में मशाल लेकर सड़क पर चले।

15 जनवरी- न्याय यात्रा का दूसरा दिन: मणिपुर के मैतेई और कुकी समुदायों के इलाकों से गुजरे राहुल
राहुल ने इम्फाल वेस्ट के सेकमई से यात्रा शुरू की थी। राहुल अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट और पैंट के साथ पारंपरिक मणिपुरी जैकेट पहने थे। भीड़ से बात करने और उनकी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए राहुल यात्रा मार्ग पर कई बार बस से उतरे। उन्होंने लोगों के साथ सेल्फी ली और पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन भी देखा।

वे मैतेई और कुकी दोनों समुदायों के इलाकों से गुजरे। गांधी ने कांगपोकपी जिले की भी यात्रा की जहां पिछले साल मई में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था। यात्रा रात को नगालैंड पहुंची। राहुल पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

डॉक्टरों को एंटीबायोटिक्स लिखने का कारण बताना होगा: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, कहा- इन दवाओं को ज्यादा बढ़ावा न दें

राहुल की यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी समुदाय के लोग भी जुटे।

राहुल की यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी समुदाय के लोग भी जुटे।

राहुल गांधी की बस में कुछ बच्चे पोस्टर लेकर पहुंचे। इनमें लिखा था- अंकल राहुल, हम आपके साथ पैदल चलना चाहते हैं। अंकल राहुल, हम देश का भविष्य हैं और हमारा भविष्य आप पर निर्भर है।

राहुल गांधी की बस में कुछ बच्चे पोस्टर लेकर पहुंचे। इनमें लिखा था- अंकल राहुल, हम आपके साथ पैदल चलना चाहते हैं। अंकल राहुल, हम देश का भविष्य हैं और हमारा भविष्य आप पर निर्भर है।

16 जनवरी- न्याय यात्रा का तीसरा दिन: राहुल बोले- छोटे राज्यों को भी बराबरी का अधिकार
कोहिमा में लोगों को संबोधित करने हुए राहुल ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप छोटे राज्य हैं, आपको देश के बाकी लोगों जैसे बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। राहुल ने यहां द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग को लेकर राहुल ने कहा कि अलायंस चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बातचीत जारी है। ज्यादातर जगह आसान है, कुछ एक जगह पर थोड़ा मुश्किल है, लेकिन सीट शेयरिंग की मुद्दा हम आसानी से सुलझा लेंगे।

PM ने राम मंदिर के 6 डाक टिकट किए जारी: श्रीराम के डाक टिकटों की 20 देशों की एलबम भी की लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *