भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 72 नाम: गडकरी नागपुर, पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से लड़ेंगे; हरियाणा के पूर्व CM करनाल से कैंडिडेट

  • Hindi News
  • National
  • Lok Sabha Election BJP Candidate 2nd List 2024 Update; Haryana UP MP Bihar Delhi West Bengal | Bharatiya Janata Party

नई दिल्ली21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने 2 मार्च को जारी पहली लिस्ट में 16 राज्य और दो UT से 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए थे। पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने अब तक कुल 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं। लेकिन आसनसोल सीट से पवन सिंह और बाराबंकी से उपेंद्र रावत ने नाम वापस ले लिया है।

देखें पूरी लिस्ट…

मध्यप्रदेश: बची 5 सीटों पर भी ऐलान, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू
मध्यप्रदेश की बाकी बची 5 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया को टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। 2 मार्च को आई पहली लिस्ट में 24 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह एमपी के सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा: लिस्ट में 6 नाम, 4 पर घोषणा बाकी
राज्य में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं। भाजपा ने दूसरी लिस्ट में राज्य की 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें पिछले 2 दिन में हरियाणा के CM पद और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्‌टर को करनाल से टिकट दिया गया है। भाजपा ने करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया का टिकट काट दिया है। पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: 2 नामों का ऐलान, 2 बाकी
हिमाचल की 4 लोकसभा सीटों में से 2 सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर को कैंडिडेट बनाया है। वह इस सीट से लगातार पांचवीं बार चुनाव लड़ेंगे। शिमला से पार्टी ने अपने मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप को ही दोबारा मैदान में उतारा है। मंडी और कांगड़ा सीट पर प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें

दिल्ली की 7 सीटों पर 6 नए चेहरे
भाजपा ने दिल्ली की बची 2 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। पूर्वी दिल्ली से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की जगह हर्ष मल्होत्रा को और उत्तर पश्चिम दिल्ली से सिंगर हंस राज हंस की जगह योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है।

इससे पहले 2 मार्च को पहली लिस्ट में 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। इनमें से 4 नए चेहरे थे। सिर्फ भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी की टिकट ही रिपीट की गई। 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सभी 7 सीटें जीती थीं।

गुजरात में 5 सांसदों का टिकट कटा
भाजपा की दूसरी लिस्ट में गुजरात से 7 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें वडोदरा से रंजन भट्ट और अहमदाबाद पूर्व से हसमुख पटेल का टिकट रिपीट किया गया है। 5 सांसदों का टिकट काट दिया गया है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 15 उम्मीदवार घोषित किए थे, यानी 26 में से 22 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान हो चुका है। गुजरात की पहली लिस्ट में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मनसुख मांडविया और परषोत्तम रूपाला का भी नाम था। साल 2014 और 2019 में गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटें भाजपा ने जीती थीं।

महाराष्ट्र की 48 में से 20 सीटों का ऐलान
भाजपा की दूसरी सूची में राज्य की 48 में से 20 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान किया गया है। पार्टी ने पहली सूची में महाराष्ट्र की एक भी सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। आज जारी सूची में बीड सीट से प्रीतम मुंडे की जगह पंकजा मुंडे, नागपुर से नितिन गडकरी, रावेर से रक्षा खडसे, पुणे से मुरलीधर मोहोल को उम्मीदवार बनाया गया है। पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे।

तेलंगाना: 3 दिन पहले BJP में शामिल 4 नेताओं को बनाया उम्मीदवार
तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं। भाजपा 15 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। दूसरी लिस्ट में आज 6 नाम हैं। इनमें से 4 ऐसे हैं, जो दूसरी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए थे। इनमें पूर्व बीआरएस नेता -सीताराम नाइक (महबूबाबाद), सनमपुडी सैदिरेड्डी(नालगोंडा) और गोडोम नागेश (आदिलाबाद) और पूर्व कांग्रेस नेता गोमसम श्रीनिवास (पेद्दपल्ली) शामिल हैं। ये चारों 10 मार्च को भाजपा में शामिल हुए थे। इनके अलावा डी के अरुणा (महबूबनगर) और एम रघुनंदन राव (मेडक) चुनावी मैदान में उतारे गए हैं।

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर नए कैंडिटेड
त्रिपुरा में लोकसभा की दो सीटें हैं। दोनों भाजपा के पास हैं, लेकिन इस बार यहां दोनों सीटों पर नए प्रत्याशी मैदान में होंगे। आज जारी दूसरी सूची में त्रिपुरा पूर्व से महारानी कृतिसिंह देबबर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछली बार यहां से रेवती ने चुनाव लड़ा था। पहली सूची में त्रिपुरा वेस्ट से सांसद प्रतिभा भौमिक की जगह बिप्लव कुमार देब का नाम था।

उत्तराखंड से दो नए चेहरों को मौका
उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। पहली सूची में 3 नामों का ऐलान किया गया था। आज जारी दूसरी सूची में बाकी के 2 नामों का ऐलान किया गया है। पहली सूची में तीनों प्रत्याशी रिपीट किए गए थे, जबकि आज जारी दूसरी सूची में दोनों नए चेहरे गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को मौका दिया गया है।

कर्नाटक की हावेरी से पूर्व सीएम बोम्मई को टिकट मिला
भाजपा ने दूसरी लिस्ट में कर्नाटक की 28 में से 20 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम ऐलान कर दिया। हावेरी से पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई को टिकट दिया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को बेंगलुरु उत्तर और धारवाड़ से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को उतारा है।

शिमोगा सीट से कर्नाटक भाजपा चीफ बीवाई राघवेंद्र फिर से चुनाव लड़ेंगे, यह सीट उन्होंने पहली बार 2018 में उपचुनाव में जीती थी। 2018 में उनके पिता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री बनने पर इस सीट को छोड़ दिया था। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कर्नाटक की 28 में से 25 सीटें जीती थीं। भाजपा का वोट शेयर 51.3% तक बढ़ा था, जो 2014 में 8% था।

उद्धव गुट से उपचुनाव जीतीं कलाबेन भाजपा उम्मीदवार
भाजपा ने दादर और नगर हवेली से कलाबेन देलकर को टिकट दिया है। वे पूर्व सांसद मोहन डेलकर की पत्नी हैं। पति के निधन से खाली हुई सीट पर उन्होंने शिवसेना उद्धव गुट के टिकट पर उपचुनाव जीता था। अब वे भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगीं।

भाजपा की पहली लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री
2 मार्च को जारी भाजपा की पहली लिस्ट में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए थे। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम रहे। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट थे, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा।

पहली लिस्ट में बताया गया कि नरेंद्र मोदी काशी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व CM सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला। (इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें…)

भाजपा मुख्यालय में 2 मार्च को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।

भाजपा मुख्यालय में 2 मार्च को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।

ये खबरें भी पढ़ें..

कांग्रेस की पहली लिस्ट, इसमें 39 नाम, 4 महिलाएं:केरल से सबसे ज्यादा 16 कैंडिडेट, राहुल वायनाड से लड़ेंगे

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी कर दी। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 39 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इस लिस्ट के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 कैंडिडेट सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

TMC ने 42 लोकसभा कैंडिडेट्स की घोषणा की:क्रिकेटर यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद के नाम; नुसरत जहां-मिमी चक्रवर्ती का टिकट कटा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। TMC ने बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काट दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *