ब्रह्माकुमारीज ने नवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली नौ चैतन्य देवियों की शोभायात्रा

 

एसके• के• मित्तल   

सफीदों, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सोमवार को नवरात्रि के उपलक्ष्य में नगर में नौ चैतन्य देवियों की शोभायात्रा निकाली। यात्रा को सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। यात्रा की अध्यक्षता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सफीदों सैंटर इंचार्ज बहन स्नेहलता ने किया। यह यात्रा नगर के नागक्षेत्र मोड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।

पंचकूला पहुंचे CM के अतिरिक्त प्रधान सचिव: डॉ. अमित अग्रवाल ने स्व. डॉ. नानकचंद द्वारा रचित ‘निर्झरी’ काव्य कृति का किया लोकार्पण

रास्ते में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और लोगों ने 9 देवियों के साक्षात दर्शन किए। यात्रा में 108 कलश धारण किए महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुईं थी। यात्रा में मां दुर्गा के नौ रूपों को अत्यंत आकर्षक एवं जीवंत स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है।

सेम सेक्स मैरिज में कल आ सकता है फैसला: स्पेशल मैरिज एक्ट में रजिस्ट्रेशन की मांग, सरकार का तर्क- यह भारतीय समाज के खिलाफ

अपने संबोधन में बहन स्नेहलता ने कहा कि मां दुर्गा युगों-युगों से शक्ति एवं ज्ञान की देवी के रूप में जनमानस में स्थापित हैं। बुराई से दूर रहकर सात्विक मन से सर्व जन हिताय के कार्य करने की प्रेरणा नवरात्र में जागृत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *