बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ अध्यक्ष: निर्मला सीतारमण संयोजक; समिति में 4 राज्यों के सीएम समेत 27 सदस्य

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान कर दिया। कमेटी में कुल 27 मेंबर हैं।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान कर दिया। कमेटी में कुल 27 मेंबर हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक होंगी। वहीं पीयूष गोयल सह संयोजक बनाए गए।

इसके अलावा कमेटी में चार राज्यों के CM भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय कमेटी का हिस्सा हैं।

कमेटी में अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

28 मार्च को बीजेपी ने 12 राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी का ऐलान किया था
भारतीय जनता पार्टी ने दो दिन पहले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 10 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों के नाम शामिल हैं। कुल 18 नाम हैं। जिनमें 10 प्रभारी और 8 सह-प्रभारियों के नाम शामिल हैं।

दिल्ली से ओ.पी धनखड़ को प्रभारी बनाया गया है। डॉ. अलका गुर्जर को दिल्ली का सह-प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र का प्रभार सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को सौंपा गया है। साथ ही यहां दो सह-प्रभारी बनाए गए हैं, जिसमें निर्मल कुमार सुराना और जयभान सिंह पवैया के नाम शामिल हैं।

MP के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी: पीएम मोदी और 7 केंद्रीय मंत्री समेत 6 राज्यों के सीएम करेंगे प्रचार

बीजेपी ने मध्यप्रदेश के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 40 नाम वाली इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 7 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा बीजेपी शासित 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी एमपी में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।

मध्यप्रदेश से सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे बड़े नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं प्रदेश सरकार के कई मंत्री और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को भी प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है।

खास बात ये है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को भी बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह मिली है। पूरी खबर पढ़ें

BJP की सातवीं लिस्ट, 2 नामों का ऐलान: अमरावती से नवनीत राणा, चित्रदुर्ग से गोविंद करजोल को टिकट

2019 लोकसभा चुनाव में नवनीत राणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

2019 लोकसभा चुनाव में नवनीत राणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में दो राज्यों के दो कैंडिडेट का नाम है। महाराष्ट्र के अमरावती से नवनीत राणा को टिकट दिया गया है। वहीं दूसरा नाम गोविंद करजोल का है, जो कर्नाटक के चित्रदुर्ग से चुनाव लड़ेंगे।

अमरावती से सांसद नवनीत कौर राणा एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने तेलगु और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। 2019 में महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। 2014 में उन्होंने राकांपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह निर्दलीय इस सीट से खड़ी हुई थीं।

लोकसभा चुनाव के लिए BJP अब तक 7 लिस्ट में 407 नामों का ऐलान कर चुकी है। पूरी खबर पढ़ें

ये खबर भी पढ़ें…

2024 चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार: 30 लाख सरकारी नौकरी, MSP कानून, जाति जनगणना; सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करेंगे

2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है। इसे आने वाले दिनों में CWC यानी कांग्रेस कार्य समिति द्वारा पारित होने के बाद जारी किया जाएगा। कांग्रेस कार्य समिति से जुड़े सूत्र ने भास्कर रिपोर्टर को प्रस्तावित घोषणापत्र के ब्लूप्रिंट की जानकारी दी। इसमें रोजगार, महंगाई से राहत और सामाजिक न्याय पर खास फोकस किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *