प्री माॅनसून की बारिश ने उतारा गर्मी का पारा: अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से छह डिग्री कम

 

 

प्री माॅनसून की हवाओं और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से जिले में अधिकतर जगहाें पर हवा ओ और गरज-चमक के साथ बरसात हुई। इसके कारण अधिकतम तापमान लुढ़ककर 34.5 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया, जाे सामान्य से 8 डिग्री कम है। मंगलवार काे शहर में 0.2 एमएम बरसात दर्ज की गई। एचएयू कृषि माैसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी 22 जून से बारिश की गतिविधियों में कमी आनी शुरू होने की संभावना है। 28 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 29 जून से फिर बारिश शुरू हो सकती है।

नारायणगढ़ की चौधर किसके पास, फैसला आज: प्रत्याशियों की धड़कन तेज;काउंटिंग बूथ पर पहुंचने से पहले भगवान के दरबार लगाएंगे हाजिरी

बिजली खपत 20 लाख यूनिट घटी, गर्मी में होती थी 100 लाख यूनिट पार खर्च

उधर, क्षेत्र में बीते चार-पांच दिन से बूंदाबांदी व बरसात के कारण तापमान में गिरावट रहने से बिजली की खपत में कमी आई है। गर्मी के कारण बिजली सर्कल में बिजली की खपत 100 लाख यूनिट के पार चली गई थी। वह मंगलवार काे 80.70 लाख यूनिट दर्ज की गई। इस तरह बिजली खपत में 20 लाख यूनिट तक की कमी आई है।.

एरिया खपत लाख यूनिट में

अर्बन 23.30

आरडीएस 26.48

इंडस्ट्रियल 27.16

एपी 03.74

कुल 80.70

 

खबरें और भी हैं…

.
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ओम योगा ग्रुप पर महिलाओं ने दिखाई अपनी भागीदारी… वीना भाटिया और प्रेरणा के सानिध्य में महिलाएं कर रही हैं योगा… देखिए लाइव रिपोर्ट…

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *