पुरुष कुश्ती टीम के साथ महिला कोच भेजने पर विवाद: पूर्व भारतीय कोच ने जताई हैरानी, कहा- महिला कुश्ती कोच को भेजना समझ से परे

 

फॉरेन एक्सपोजर प्रोग्राम के लिए 30 जून को मेंस और विमेंस टीम के सिलेक्शन हुए थे। इसमें 12 विमेंस और 19 मेंस रेसलर सिलेक्ट हुए थे।

हरियाणा के पानीपत में स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में कुश्ती के खिलाड़ी अजरबैजान में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने जा रहे है। इसमें 19 पुरुष खिलाड़ी, 4 कोच और 1 सपोर्ट स्टाफ शामिल है।

पुलिस के साए में हुई मदनी मदरसे में जुमे की नमाज

पानीपत से जाने वाली इस टीम में एक महिला कोच भी शामिल है। कामिनी यादव फ्रीस्टाइल रेसलिंग की कोच है। मैनेजमेंट की ओर से उन्हें भी इस दाल के साथ भेजा जा रहा है।

इस पर भारतीय टीम के पूर्व कोच कृपा शंकर बिश्नोई ने सवाल उठाते हुए हैरानी जताई और विवादास्पद बयान दिया। बिश्नोई ने कहा कि, पुरुष कुश्ती टीम के साथ एक महिला कुश्ती कोच को भेजना समझ से परे है। मैं नहीं जानता की अथॉरिटी अब क्या करना चाहती है।

हालांकि, ट्रेनिंग कैंप के लिए प्लेयर्स और कोच का दल अजरबैजान पहुंच चुका है और 18 अगस्त तक कैंप में प्रशिक्षण लेगा।

कोच कृपा शंकर यादव अक्सर अपने बयानों के चलते विवाद में रहते है।

कोच कृपा शंकर यादव अक्सर अपने बयानों के चलते विवाद में रहते है।

कामिनी यादव 2014 में बनी कोच
कामिनी यादव ने साल 1999 में कुश्ती शुरू की थी। दिल्ली के पास एक गांव से यादव आती है। यादव को कुश्ती में आने के खिलाफ लोगों के विरोध की परवाह किए बिना खेल में अपना रास्ता बनाना पड़ा। उन्होंने 24 इंटरनेशनल इवेंट्स में देश का प्रतिनिधित्व किया है।वह 48 किलोग्राम वर्ग की दो बार की चैंपियन भी हैं। 2014 में कामिनी SAI में कोच बन गई।

Nothing Launches CMF, A Budget-Friendly Sub-Brand; Unveils Plans For New Smartwatch, Earbuds –

2022 में कर्नाटक के पहलवान निंगप्पा ने एशियाई U17 चैंपियनशिप के लिए सिलेक्शन ट्रायल जीता था। उन्हें कामिनी यादव ने ट्रेनिंग दी थी। फाइनल के बाद निंगप्पा उनका आशीर्वाद लेने गए थे। यादव का यह फोटो वायरल हुआ था।

2022 में कर्नाटक के पहलवान निंगप्पा ने एशियाई U17 चैंपियनशिप के लिए सिलेक्शन ट्रायल जीता था। उन्हें कामिनी यादव ने ट्रेनिंग दी थी। फाइनल के बाद निंगप्पा उनका आशीर्वाद लेने गए थे। यादव का यह फोटो वायरल हुआ था।

विवादों के दौर में है कुश्ती
कुश्ती इस समय विवादों के दौर से गुजर रही है। पहले पहलवानों ने धरना दिया। इसके बाद बजरंग और विनेश फोगाट को एशियाड में बिना ट्रायल्स के डायरेक्ट एंट्री को ले कर कई कोच और प्लेयर्स ने आपत्ति जताई है। अब कुश्ती संघ के चुनाव होने है। उत्तर प्रदेश के संजय सिंह सहित 4 दावेदारों ने अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन भरा है, जबकि चंडीगढ़ के कोच दर्शन लाल ने महासचिव और सत्य पाल देशवाल ने कोषाध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया है। चुनाव 12 अगस्त को होने है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *