हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिहोवा के सरस्वती तीर्थ घाट पर व्यक्ति का शव पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया। शव की अभी तक पहचान नहीं हाे पाई है।
जांच अधिकारी पूर्ण दास ने बताया कि उन्हें शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जब शव के बारे में आसपास पूछताछ की गई तो सामने आया कि यह व्यक्ति कई दिन से सरस्वती घाट के आसपास घूम रहा था। लोगों के अनुसार उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। शव की शिनाख्त करवाने में जुटे हुए है। अगर शव की शिनाख्त नही होती तो शव को 72 घंटे के लिए लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल कुरुक्षेत्र के शव गृह में रखवाया जाएगा और आगामी कार्यवाही शुरू की जाएगी।
खबरें और भी हैं…
.
Apple iPhone 15 अल्ट्रा फिर से गिरा, इस बार कीमत और विशिष्टताओं के साथ: सभी विवरण