पायनियर स्कूल में किया गया रावण के पूतले का दहन

 
एस• के• मित्तल   
सफीदों,    नगर के पायनियर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बुराई पर अच्छाई की, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन नरेश सिंह बराड़ ने की। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधक ऊषा बराड़ विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान बॉलीवुड कलाकार एक्टर अभिषेक दूहन ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर हनुमान स्वरूपों ने लाईव प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आयोजित श्रीराम नाम व हनुमान चालीसा के पाठ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस मौके पर स्कूल में रावण का पूतला स्थापित किया गया। श्री राम, लक्ष्मण व सीता के स्वरूपों की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की गई। उसके उपरांत रावण के पूतले का दहन किया गया। अपने संबोधन में नरेश सिंह बराड़ ने कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। जहां भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया, वहीं मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था। भारत त्यौहारों का देश है और हर त्यौहार कोई ना कोई संदेश लेकर आता है।
भले ही भारत में उत्सव और सांस्कृतिक प्रथाएं अलग-अलग होती हैं लेकिन त्योहार का ताना-बाना सभी को एक साथ बांधता है। उन्होंने कहा कि बुराई कितनी भी प्रबल क्यों न हो, जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *