नूंह- BJP MLA के गांव में फूंका CM का पुतला: जलाभिषेक यात्रा पर रोक से उजीना के लोग नाराज; ये सोहना विधायक संजय सिंह का पैतृक गांव

 

नूंह के उजीना गांव में सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला जलाते लोग।

हरियाणा के नूंह में भाजपा विधायक संजय सिंह के पैतृक गांव उजीना में सोमवार को लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला जलाया। उजीना के लोग सावन के आखिरी सोमवार को हिंदू संगठनों को जलाभिषेक यात्रा की परमिशन न दिए जाने से नाराज थे। उजीना सोहना से BJP के MLA संजय सिंह का पैतृक गांव है। पिछले दिनों हुई हिंदू महापंचायत में संजय सिंह ने ही दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने का मुद्दा उठाया था।

Magnus Carlsen ‘willing to play Hans Niemann in future events’ after agreement

उजीना गांव के लोग सोमवार को सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से जलाभिषेक शोभायात्रा की मंजूरी नहीं देने से नाराज हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। इससे पहले ग्रामीणों ने CM के पुतले की चप्पलों से पिटाई की और उसे गांवभर में घुमाने के बाद आग लगा दी।

गांव के लोगों का कहना था कि UP के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह हरियाणा में भी हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

नूंह के उजीना गांव में सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पुतले को जूते-चप्पल मारते लोग। गांव के लोग जलाभिषेक यात्रा को सरकार की ओर से परमिशन न दिए जाने से नाराज थे।

नूंह के उजीना गांव में सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पुतले को जूते-चप्पल मारते लोग। गांव के लोग जलाभिषेक यात्रा को सरकार की ओर से परमिशन न दिए जाने से नाराज थे।

ADGP ममता सिंह ने किया शांत

इस बीच मुख्यमंत्री का पुतला जलाए जाने की खबर फैलते ही जिला और पुलिस प्रशासन में हड़कंप सा मच गया। 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद से नूंह में ही कैंप कर रहीं हरियाणा पुलिस की ADGP (लॉ एंड ऑर्डर) ममता सिंह ने खुद मोर्चा संभाला और तुरंत उजीना गांव पहुंची। उन्होंने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। हालांकि उससे पहले गुस्साई भीड़ CM के पुतले का दहन कर चुकी थी।

‘A symbol of unparalleled excellence in the entire sports world’: Neeraj Chopra hailed after being crowned world champion

उजीना गांव के लोगों के गुस्से को देखते हुए ADGP ममता सिंह पूरे दल-बल के साथ गांव पहुंची। इस दौरान गांव के लोग हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। ऐसे में कुछ समय के लिए वहां तनाव की स्थिति बन गई लेकिन ममता सिंह के समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हो गए और हालात नॉर्मल हो गए।

पड़ोसी गांव संगेल में भी दिखी नाराजगी

उजीना के पड़ोसी गांव संगेल के अंदर भी हिंदू समाज के लोगों में हरियाणा के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी दिखाई दी।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *