नारी शक्ति वंदन यात्रा, मातृशक्ति जनजागरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण: विजयपाल सिंह नारी शक्ति वंदन यात्रा का किया गया स्वागत

 

 

  • एस• के• मित्तल 
  • सफीदों, भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को नगर में नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पुरानी चुंगी से होते हुए आहलुवालिया भवन स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
  • अच्छे विचारों वाला इंसान सदैव सुखी रहता है: भ्राता ओमका
  • इस अवसर पर पहुंची महिलाओं के सम्मान में विजयपाल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए गए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति का जनजागरण करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनाकर उनको लागू भी किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं की बदौलत आज समाज में महिलाएं आगे बढ़ी हैं। ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर क्षेत्र में महिलाएं आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
  • #BreakingNews, #breaking, #news, #safidonbreakingnews, #safidonnews ,#safidon, #bigbreaking, #safidonlive, #jind, #panipat, #haryana, #live ,#livenews, #viral, #viralvideo, #trandingnews, #tranding ,#job ,#vip, #cmharyana ,#ANILVIJ, #bjpharyana, #bjp #aap, #politics ,#hry, #KBC
  • ।विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों को पूरा देश स्वीकार कर चुका है। हर प्रदेश के लोग भाजपा की नीतियों में आस्था जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार फिर से केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी। भाजपा हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट भी जीतेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्षा कविता शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष रामरती वर्मा, सरोज सैनी, सरोज भाटिया, मंजू शर्मा, विजय सैनी, हरीश शर्मा, राजकुमार जोगी, सत्यवान मलार व जैरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *