नारनौल में 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत: जेसीबी की टक्कर से सिर के 2 टुकड़े हुए; दो बहनों का इकलौता भाई था

 

हरियाणा के नारनौल में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। एक जेसीबी ने मोपेड मार दी। हादसे में बच्चे का सिर फट कर दो भागों में अलग हो गया। मोपेड चला रहा बच्चे का पिता हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। मृतक बच्चा दो बहनों पर इकलौता भाई था।

पिल्लूखेड़ा मंडी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने ज्योत प्रचंड करके किया शुभारंभ

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव निहालावास निवासी पूर्ण सिंह मोपेड पर सवार होकर अपने माता-पिता को अटेली के पास लगते गांव ताजपुर में छोड़ने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि ताजपुर में पूर्ण के मामा रहते हैं। वहां पर भंडारे का कार्यक्रम था। उसका लड़का करीब 10 वर्षीय दीपांशु भी साथ जाने की जिद करने लगा। तब वह उसको भी साथ लेकर चल दिया।

हादसे में घायल बच्चे का पिता।

हादसे में घायल बच्चे का पिता।

माता-पिता को छोड़ने के बाद वह ताजपुर गांव से वापस आ रहा था। तब गांव सीहमा व डेरौली अहीर के बीच रास्ते में एक जेसीबी अचानक आ गई। जेसीबी का आगे का हिस्सा मोपेड पर सवार दीपांशु के सर पर जाकर लगा। जिससे दीपांशु के सिर का आधा हिस्सा अलग होकर सड़क पर गिर गया। इससे दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मोपेड चला रहा उसका पिता पूर्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जेसीबी ड्राइवर अपनी जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल पूर्ण सिंह को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई थी।

 

खबरें और भी हैं…

.

गोवा में 20 मिनट तक बजा सुनामी अलर्ट का सायरन: पहले लोग घबराए, फिर मॉक ड्रिल लगा; प्रशासन ने कहा- गलती से बजा, जांच कराएंगे
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *