दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचला: सिलेंडर ले जा रहे रिक्शे में टक्कर मारी, 2 बच्चे घायल

दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचला: सिलेंडर ले जा रहे रिक्शे में टक्कर मारी, 2 बच्चे घायल

 

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से हिंट-एंड-रन का मामला सामने आया है। यहां 18 दिसंबर को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क से गुजर रहे कई लोगों को टक्कर मार दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें दो बच्चे घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(12 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर…

 

इसके बाद कार ने सड़क पर जा रहे साइकिल रिक्शे को टक्कर मारी। इससे रिक्शा चालक दूर जाकर गिरता है। वहीं, रिक्शे पर लदे सिलेंडर नीचे गिर जाते हैं। इसके बाद कार सड़क पर खड़ी एक कार में पीछे से टक्कर मार देती है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश कर रही है।

न्यू ईयर पर कार सवारों ने अंजलि को कुचला था(10 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट ख़बर..
राजधानी दिल्ली में हिट एंड रन का यह पहला मामला नहीं है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरमियानी रात को दिल्ली के कंझावला इलाके में चार युवकों ने अंजलि को कार से टक्कर मारने के बाद कई किलोमीटर तक घसीटा था। इस हादसे में अंजलि की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामला कोर्ट में है।

हाल ही में आई NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में साल 2022 में हिट एंड रन केस में 25 हजार लोगों की मौत हुई, जबकि 43000 लोग घायल हुए।

हिट-एंड-रन से जुड़ी यह (08 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट ख़बर…

खबर भी पढ़ें…इंदौर में एक हिट एंड रन केस में कृषि वैज्ञानिक की मौत

कार सवार ने रिटायर्ड मुख्य कृषि वैज्ञानिक को कुचल दिया।

कार सवार ने रिटायर्ड मुख्य कृषि वैज्ञानिक को कुचल दिया।

मध्य प्रदेश के इंदौर में 10 दिसंबर को कार सवार ने रिटायर्ड मुख्य कृषि वैज्ञानिक को कुचल दिया था। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में हादसे का वीडियो भी सामने आया। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

(08 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट ख़बर…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *