दिल्ली की 4 लोकसभा सीटों पर AAP कैंडिडेट घोषित: नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को मैदान में उतारा

 

I.N.D.I.A में शामिल AAP और Congress के बीच दिल्ली की लोकसभा सीटों पर बंटवारा हुआ है। AAP के खाते में 4 सीट हैं, वहीं कांग्रेस के पास 3 सीट हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्लियामेंट्री बोर्ड की मंगलवार (26 फरवरी) को बैठक हुई। जिसमें दिल्ली की चार लोकसभा सीट और हरियाणा की एक लोकसभा सीट पर पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा दी।

 

धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान में सभी का सहयोग अपेक्षित: अरविंद शर्मा विहिप द्वारा चलाया जा रहा है धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान

 

AAP ने नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान को टिकट दिया है। वहीं, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है। दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटे हैं। I.N.D.I.A गठबंधन के तहत AAP 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की चर्चा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर PAC की बैठक में इमरान हुसैन, दुर्गेश पाठक, पंकज गुप्ता, गोपाल राय, राखी बिडलान और आतिशी मार्लेना शामिल हुईं थीं। कांग्रेस को जो तीन सीटें मिली हैं उनें चांदनी चौक, नॉर्थ वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट सीट शामिल हैं। फिलहाल कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

सामान्य सीट से SC नेता को मैदान में उतारा
दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने बताया कि पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो INDIA गठबंधन के लिए सीट जीत सकते हैं। पार्टी ने अभी तक सभी राज्यों में 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए भी जल्द नामों का ऐलान किया जाएगा।

हमारी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से SC उम्मीदवार को मैदान में उतारकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। कुलदीप कुमार अनुसूचित जाति से आते हैं और यह दिल्ली में पहली बार होगा कि आरक्षित वर्ग का कोई उम्मीदवार सामान्य सीट से चुनाव लड़ेगा।

गोपाल राय ने आगे कहा कि सीटों पर सभी बातों को ध्यान में रखकर जीत पक्की करने के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। गुजरात की भरूच और भावनगर सीट से से हमारे उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का मकसद यह है कि आप जिन भी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहां जीत सुनिश्चित की जा सके।

 

 

शेर-शेरनी का नाम अकबर-सीता विवाद, IFS अफसर सस्पेंड: त्रिपुरा से पश्चिम बंगाल भेजे जाने से पहले ही रखे गए थे नाम, डिस्पैच रजिस्टर से खुलासा

 

AAP की राज्यसभा सांसद आतिशी ने पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार को मैदान में उतारने के पार्टी के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह केवल AAP है जो देश में जाति-आधारित राजनीति को खत्म करने की कोशिश कर रही है। हम यह नहीं देखते कि कौन सी सीट ब्राह्मणों या गुज्जरों के लिए है। हमने ऐसी जोड़-तोड़ खत्म कर दिया है। हम केवल उन लोगों को देखते हैं जो ईमानदारी से जनता की सेवा करना चाहते हैं।

PAC की बैठक में इमरान हुसैन, दुर्गेश पाठक, पंकज गुप्ता, गोपाल राय, राखी बिडलान और आतिशी मार्लेना शामिल हुईं थीं।

PAC की बैठक में इमरान हुसैन, दुर्गेश पाठक, पंकज गुप्ता, गोपाल राय, राखी बिडलान और आतिशी मार्लेना शामिल हुईं थीं।

प्रत्याशियों में तीन विधायक, एक पूर्व राज्यसभा सांसद दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं। पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी बनाए गए कुलदीप कुमार कोंडली से विधायक हैं। सहीराम पहलवान को दक्षिणी दिल्ली से प्रत्याशी बनाया गया है वे तुगलकाबाद से विधायक है। ये सभी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता भी हैं।

AAP ने पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को हरियाणा के कुरूक्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस के पूर्व सदस्य हैं महाबल मिश्रा, एक बार सांसद और 3 बार विधायक रहे पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए महाबल मिश्रा कांग्रेस के पूर्व सांसद हैं और 2022 के दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले AAP में शामिल हुए थे। मिश्रा पश्चिमी दिल्ली से एक बार सांसद रहे हैं। उससे पहले दिल्ली की द्वारका सीट से तीन बार विधायक भी रहे हैं। महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे और फिलहाल द्वारका सीट से AAP के विधायक हैं।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने जीती थीं सभी सीटें
2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर BJP ने कब्जा जमाया था। उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से हंसराज हंस, चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी ने चुनाव जीता था।

यह खबर भी पढ़ें…

दिल्ली की 4 लोकसभा सीटों पर AAP लड़ेगी चुनाव: 3 सीटों पर कांग्रेस- चंडीगढ़ सीट भी मिली; गुजरात में AAP को 2 सीटें

I.N.D.I.A की सदस्य AAP और कांग्रेस के बीच राजधानी दिल्ली में बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट शेयरिंग को लेकर दोनों पार्टियों में सहमति बन गई है।​​​​​​ दिल्ली की 7 लोकसभा सीट के लिए दोनों पार्टियों ने 4-3 का फॉर्मूला निकाला।

 

खबरें और भी हैं…

.राजौरी ब्लास्ट केस में NIA ने चार्जशीट दाखिल की: फरार चल रहे लश्कर-ए-तैयाब के 3 कमांडर के नाम; आरोपियों में 2 पुंछ के रहने वाले

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *